रविवार, 27 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Amitabh Bachchan, Film 'Pink', Bollywood film 'Pink'
Written By
Last Modified: रविवार, 18 सितम्बर 2016 (19:20 IST)

'पिंक' पर प्रतिक्रियाओं से उत्साहित हैं अमिताभ बच्चन

Bollywood News
नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म 'पिंक' को मिल रही प्रतिक्रियाओं से उत्साहित हैं। फिल्म ने दो दिन में 12 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।
        
शुजीत सरकार निर्मित फिल्म पिंक 16 सितंबर को प्रदर्शित हुई है। अनिरुद्ध चौधरी निर्देशित 'पिंक' में अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह फिल्म महिलाओं के खिलाफ यौन अपराधों के विषय पर आधारित है। फिल्म पिंक ने दो दिन में 12 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। अमिताभ फिल्म 'पिंक' को मिल रही प्रतिक्रियाओं से बेहद उत्साहित हैं।
      
अमिताभ ने ब्लॉग पर लिखा, 'पिंक' को मिल रही प्रतिक्रियाओं को देखना और सुनना बेहद उत्साहजनक है। मुझे इसमें बेहद मजा आ रहा है। रोमांच अत्यधिक हो गया है। यह खतरनाक है..कोई भी चीज हद से ज्यादा सही नहीं है।
 
महिलाओं की स्थिति को लेकर चिंतित हैं अमिताभ : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि वे देश में महिलाओं की स्थिति को लेकर चिंतित हैं। 
               
अमिताभ से इंडिया टुडे माइंड रॉक्स यूथ समिट में घर की महिलाओं को लेकर उनकी चिंता के बारे में पूछे जाने पर कहा हां, मैं चिंतित रहता हूं उन्होंने कहा कि जब तक उनके घर की महिलाएं सुरक्षित घर नहीं पहुंच जातीं, वह तब तक जगे रहते हैं।
        
अमिताभ ने कहा, मैं उनसे पूछता हूं कि वह कहां जा रही हैं और कब तक वापस आएंगी। उनके वापस आने तक मैं जगा रहता हूं। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
Box Office : कैसा रहा 'पिंक' का पहला वीकेंड?