सम्बंधित जानकारी
- तृप्ति डिमरी का किलर बॉस लेडी लुक, हॉट तस्वीरों से इंटरनेट का बढ़ाया तापमान
- Bigg Boss 18 के घर में एंट्री करते ही शालिनी पासी ने दिखाए नखरे, खातिरदारी में जुटे घर वाले
- रॉकस्टार डीएसपी की पावर-पैक म्यूजिक ने पुष्पा 2 : द रूल की स्क्रीन पर लगाई आग
- स्टार प्लस पर दोबारा लौटा इस प्यार को क्या नाम दूं, अरनव-खुशी की लव स्टोरी फिर से जीतेगी सभी का दिल
- द राणा दग्गुबाती शो में नागा चैतन्य ने किए कई दिलचस्प खुलासे
Allu Arjun starrer Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 2
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई 'पुष्पा 2' ने ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 294 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन करके रिकॉर्ड कायम कर दिया। वहीं भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 164.25 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया।
'पुष्पा 2 : द रूल' की आंधी दूसरे दिन भी नहीं थमी है। फिल्म ने दूसरे दिन तेलुगु में 27.1 करोड़ रुपए, हिंदी में 55 करोड़ रुपए, तमिल में 5.5 करोड़ रुपए, कन्नड़ में 0.6 करोड़ रुपए और मलयालम में 1.9 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इस तरह यह फिल्म 265 करोड़ का टोटल कलेक्शन दो दिन में कर चुकी है।
वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 400 करोड़ रुपए हो चुका है। वीकेंड पर 'पुष्पा 2' के कलेक्शन में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है।
'पुष्पा : द राइज' के सीक्वल 'पुष्पा 2 : द रूल' में अल्लू अर्जुन पुष्पाराज की भूमिका में और रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली की भूमिका में वापस आ गई हैं। इस फिल्म में फहाद फासिल की भी अहम भूमिका है। का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है और इसका संगीत टी-सीरीज ने दिया है।
