Bigg Boss 18 के घर में एंट्री करते ही शालिनी पासी ने दिखाए नखरे, खातिरदारी में जुटे घर वाले
रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के घर में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। इसी बीच बिग बॉस के घर में एक करोड़पति शख्स की एंट्री हो गई है। 'फैबुलस लाइफ वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' फेम शालिनी पासी ने घर में एंट्री की है। शालिनी की स्टाइलिश एंट्री घरवाले बस देखते ही रह गए।
शालिनी पासी अपने साथ बिग बॉस के घर में ढ़ेर सारा सामान भी लेकर आई है। साथ ही वो घरवालों के सामने तरह-तरह के डिमांड रख रही हैं। हालांकि अभी तक यह कंफर्म नहीं हुआ है कि शालिनी पासी ने वाइल्ड कार्ड एंट्री की हैं या बतौर गेस्ट वह घर में आई है।
'बिग बॉस 18' के मेकर्स ने एक नया प्रोमो शेयर किया है। इस वीडियो में शालिनी पासी रेड मरमेड ड्रेस में घर में एंट्री करते नजर आ रही हैं। घर में एंट्री करते ही शालिनी के नखरे शुरू हो जाते हैं। वहीं सभी घरवाले उनकी खातिरदारी में खड़े नजर आ रहे हैं।
Gharwaale mehmaan nawazi mein busy hai, kyunki ghar mein Shalini Passi guest banke aayi hai.
— ColorsTV (@ColorsTV) December 6, 2024
Dekhiye #BiggBoss18, Mon-Fri raat 10 baje aur Sat-Sun 9:30 baje, sirf #Colors aur @JioCinema par.#BiggBoss18 #BiggBoss #BB18#ShaliniPassi pic.twitter.com/KrpCOZcQsy
शालिनी बाथरूम की सीढ़ियां देखते ही कहती हैं कि वह उस पर नहीं चढ़ने वाली। वह घरवालों के साथ गार्डन एरिया में भी जाने के लिए मना करती हैं और कहती हैं कि वहां बहुत गर्मी है। इसके बाद शालिनी घरवालों को कोल्ड कॉपी बनाने के लिए कहती हैं और हिदायत देती हैं कि वह रूम के तापमान के अनुसार हो, जिसे सुनकर सभी हैरान नजर आते हैं।
इतना ही नहीं जब बिग बॉस शालिनी का नाम पुकारते हैं। तो वह कहती हैं इतनी तेज आवाज में आज तक किसी ने मुझसे बात नहीं की। घर के हर कोने का मुआयना करने के बाद शालिनी पूछती हैं, यहां मच्छर भी हैं? जिसके बाद वो उनलोगों से मच्छरदानी लगाने को कहती हैं। चुम, शिल्पा, अविनाश सभी मिलकर उनके बेड पर मच्छरदानी लगाते हैं। वहीं रात में शालिनी विवियन के खर्राटों से डर भी जाती हैं।
बता दें कि शालिनी पासी बेहद लग्जरी लाइफ जीती है। वह दिल्ली की पॉपुलर सेलेब्स में से एकहैं। शालिनी खोज एडवाइजरी बोर्ड की मेंबर हैं। शालिनी के पति संजय पासी पास्को ग्रुप के चेयरमैन हैं। 2,690 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति के साथ, पास्को ग्रुप ने पासी परिवार को दिल्ली के मोस्ट इंफ्लूएंस फैमिली की लिस्ट में शामिल किया हुआ है।

