• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. allu arjun starrer pushpa 2 the rule box office collection day 1 movie records
Last Modified: शुक्रवार, 6 दिसंबर 2024 (10:48 IST)

बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2 : द रूल का तूफान, पहले दिन ही तोड़ डाले कई रिकॉर्ड

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 'पुष्पा 2' दुनियाभर में सबसे तगड़ी ओपनिंग करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। 
 
'पुष्पा 2 : द रूल' को साउथ के साथ ही नार्थ में भी फैंस का जमकर प्यार मिला है। ओपनिंग डे पर फिल्म के हिंदी वर्जन ने 65 से 68 करोड़ रुपए, तेलुगु वर्जन ने 85 करोड़ रुपए, तमिल वर्जन ने 7 करोड़ रुपए, कन्नड़ वर्जन ने 1 करोड़ रुपए और मलयालम वर्जन ने 5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। 
 
इसी के साथ ही पुष्पा 2 हिंदी में सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। हिंदी में सभी तक सबसे बड़े ओपनिंग कलेक्शन का रिकॉर्ड शाहरुख खान की 'जवान' के नाम था। इस फिल्म ने हिंदी में 65.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इतना ही नहीं ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी फिल्म ने पहले दिन दो अलग-अलग भाषाओं में 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया हो। 
 
रिपोर्ट के मुताबिक 'पुष्पा 2 : द रूल' ने ओपनिंग डे पर देश में 165 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 250 करोड़ के लगभग रहा है। 
 
सुकुमार के निर्देशन में बनी 'पुष्पा 2 : द रूल' साल 2021 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'पु्ष्पा : द राइज' का सीक्वल है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल अहम भूमिका में हैं। 'पुष्पा 2' को 10 हजार स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। 
ये भी पढ़ें
'पुष्पा 2' के प्रीमियर में मची भगदड़ में घायल हुए बच्चे की मदद के लिए आगे आए अल्लू अर्जुन