रविवार, 1 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. allu arjun starrer film pushpa release on this ott platform
Written By
Last Modified: रविवार, 19 दिसंबर 2021 (17:02 IST)

सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा'

सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' - allu arjun starrer film pushpa release on this ott platform
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई हैं। इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही थी। यही वजह है कि फिल्म ने सोशल मीडिया पर काफी धूम मचाई थी।

 
शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'पुष्पा' काफी हिट साबित हुई है। फिल्म के निर्माताओं ने अब इसे ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज करने की घोषणा भी कर दी है। यह उनलोगों के लिये खुशखबरी हैं, जो कोविड-19 या किसी अन्य कारण से इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए नहीं जा पाए हैं।
 
खबरों के अनुसार, ‘पुष्पा : द राइज' के राइट्स ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम को मिला है हालांकि, फिल्म ओटीटी पर कब आएगी, अभी इसकी घोषणा नहीं की गई है। अनुमान है कि अगले साल जनवरी में अमेजन प्राइम पर रिलीज हो जाएगी।
 
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की यह फिल्म आंध्र प्रदेश की पहाड़ियों में लाल चंदन की डकैती की कहानी के ऊपर बनी है। इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। पुष्पा को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पहले भाग का नाम पुष्पा : द राइज है, जो सिनेमा घरों में रिलीज हो चुका है और अब ओटीटी प्लेटफार्म पर भी रिलीज होने वाली है।
 
ये भी पढ़ें
शादी के बाद नए आशियानें में शिफ्ट हुए कैटरीना कैफ और विक्की कौशल, करवाई गृह प्रवेश पूजा