साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पूरी दुनिया में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। बीते दिनों अल्लू अर्जुन यूएई के ट्रिप पर गए थे। वहां से लौटते समय अल्लू के फैन ने उन्हें एक ऐसा नायाब तोहफा दिया, जिससे उनकी ट्रिप यादगार बन गई।
दरअसल, अल्लू अर्जुन को उनके एक बिजनेसमैन फैन ने 160 साल पुरानी पिस्टल गिफ्ट की। खबरों के अनुसर बिजनेसमैन रियाज किल्टन ने अल्लू अर्जुन को 160 साल पुरानी पिस्टल गिफ्ट कर हैरान कर दिया।
A Malayalee businessman named Riyaz Kilton gifted 160 year old pistol to Icon StAAr #AlluArjun during his UAE visit. pic.twitter.com/Lio7LwlKSM
— Manobala Vijayabalan (@ManobalaV) September 29, 2021
इस नायाब पिस्टल के साथ अल्लू अर्जुन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अल्लू अर्जुन का यह फैन मुल रूप से केरल का रहने वाला है। केरल में अल्लू अर्जुन की तगड़ी फैन फॉलोइंग है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा' की शूटिंग में बिजी है। इसके अलावा वह साउथ की कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं।