Allu Arjun film Pushpa box office report | अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा : द राइज' का धमाका, 300 करोड़ का किया कलेक्शन
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा : द राइज' साल 2021 में रिलीज हुई सबसे बड़ी फिल्म बनकर सामने आई है। यह फिल्म लगातार कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। इस साल की सबसे बड़ी रिलीज बॉलीवुड फिल्म '83' के कलेक्शन को पुष्पा अपने रिलीज के तीसरे हफ्ते में कड़ी टक्कर देती दिखाई दे रही है।
तेलुगु फिल्म 'पुष्पा : द राइज' ने हिन्दी संस्करण से 56.69 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। तेलुगु एक्शन फिल्म 17 दिसंबर को देश भर में रिलीज हुई थी और हिन्दी, मलयालम, तमिल और कन्नड़ में इसे डब किया गया है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर हॉलीवुड की बड़ी फिल्म स्पाइडर-मैन: नो वे होम से रही क्योंकि इसके रिलीज से एक दिन पहले ही सुपरहीरो वाली यह फिल्म रिलीज हुई थी।
#PushpaHindi is in no mood to stop
— Pushpa (@PushpaMovie) January 2, 2022
A nett collection of 6.1 Cr yesterday (Saturday) taking the total collections to 56.69 Cr for the Hindi version of #PushpaTheRise.#SensationalPushpaHindi @alluarjun @iamRashmika @aryasukku @MythriOfficial @GTelefilms @AAFilmsIndia pic.twitter.com/dUyLgzRK7K
हाल ही में पुष्पा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस फिल्म के ताजा आंकड़े जारी किए गए। इसमें बताया गया कि हिन्दी भाषा में डब फिल्म ने शनिवार को 6.1 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया अब तक यह इसमें 56.69 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।
अब तक फिल्म ने 300 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। यह 2021 में भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही। वहीं, इस फिल्म का सीक्वल 'पुष्पा : द रूल' की शूटिंग इस साल शुरू होगी।
फिल्म की कहानी चंदन की लकड़ी की तस्करी पर आधारित है। फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के साथ फहाद फासिल अहम किरदार में हैं। फिल्म में सामंथा का आइटम सॉन्ग भी है। फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है।

