• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. alia bhatt trolled for wearing weird blouse
Written By
Last Modified: रविवार, 21 नवंबर 2021 (16:37 IST)

दोस्त की शादी के फंक्शन में ऐसी ड्रेस पहनकर पहुंचीं आलिया भट्ट, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

Alia Bhatt
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के फैशन सेंस को खूब पसंद किया जाता है। लेकिन हाल ही में आलिया भट्ट एक शादी में ऐसा ब्लाउट पहनकर पहुंच गईं जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा।

 
आलिया भट्ट हाल ही में आदित्य सील और अनुष्का रंजन की संगीत पार्टी में पहुंची थीं। इस पार्टी में आलिया भट्ट के बोल्ड आउटफिट से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आलिया भट्ट ने लाइन ग्रीन एंड पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ था।
 
इस लहंगे के साथ आलिया ने क्रॉस नेक्ड ब्लाउज विद ओपन बैक पेयर किया था। आलिया के ब्लाउड की डिजाइन लोगों को रास नहीं आई और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया गया।
 
एक यूजर ने लिखा, ये किस तरह का ब्लाउज आलिया ने पहना है। फैशन के नाम पर सब कुछ जायज है। एक अन्य ने लिखा, जल्दी जल्दी में ब्लाउज उल्टा ही पहन लिया। वहीं एक ने लिखा, फैशन डिजास्टर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिस आलिया भट्ट को जाना चहिए।
 
वर्कफ्रंट की बात करे तो आलिया भट्ट जल्द ही गंगूबाई काठियावाड़ी, ब्रह्मास्त्र, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस अपनी शादी की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में हैं।
 
ये भी पढ़ें
लास वेगास में हॉर्स राइडिंग का मजा ले रहीं अनन्या पांडे, शेयर की तस्वीरें