• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. alia bhatt share her chilhood photo on her mother soni razdan birthday
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2019 (13:48 IST)

आलिया भट्ट ने खास अंदाज में मां सोनी राजदान को दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की बचपन की क्यूट तस्वीर

आलिया भट्ट ने खास अंदाज में मां सोनी राजदान को दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की बचपन की क्यूट तस्वीर | alia bhatt share her chilhood photo on her mother soni razdan birthday
आलिया भट्ट अपनी क्यूटनेस के लिए बॉलीवुड में फेमस हैं। उनकी इसी क्यूटनेस के फैंस फैंस कायल हैं। आलिया के बचपन की एक तस्वीर भी उनके इसी अंदाज़ को बयां कर रही है।


हाल ही में आलिया भट्ट की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह अपनी मां सोनी राजदान की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। करीब 1 साल की नजर आ रहीं आलिया इस तस्वीर में बहुत प्यारी दिख रही हैं।
 
आलिया की मां सोनी राजदान डेनिम पैंट पहनी नजर आ रही हैं और इस तस्वीर में वह अब की आलिया से मिलती-जुलती दिख रही हैं। आलिया की निगाहें कैमरे की तरफ हैं, जबकि मां एकटक से अपनी बेटी को निहारती दिख रही हैं।

आलिया ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए अपनी मां को जन्मदिन की बधाई भी दी है। उन्होंने लिखा, 'सबसे प्रेरक, समझदार, सुंदर और स्पेशल आत्मा यहां मौजूद है। मैं आपको बहुत प्यार करती हूं मां। मुझे बनाने और जैसे हो वैसे रहने के लिए शुक्रिया। हैप्पी बर्थ डे मां।'
 
आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर कपूर के साथ लंदन में छुट्टियां मनाने पहुंची हैं। इस ट्रिप पर उनके साथ शाहीन भी हैं। आलिया जल्द ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं। इसके आलावा वह पिता महेश भट्ट की फिल्म 'सड़क 2' और संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगुबाई' में भी नजर आने वाली हैं।
ये भी पढ़ें
दिशा पाटनी की बोल्ड तस्वीर देख फैंस हुए दीवाने, बताया- सुतली बम