1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. alia bhatt revealed that she would have two kids after her marriage

शादी के बाद इतने बच्चे चाहती हैं आलिया भट्ट, बेस्ट फ्रेंड ने खोला राज

Alia Bhatt
बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर से शादी की चर्चा के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। आलिया के फैंस भी उनके बारे में हर बात जानने के लिए एक्‍साइटेट रहते हैं। आलिया ने हाल ही में अपना यूटयूब चैनल शुरू किया है, जिसमें वे लगातार अपनी वीडियोज डालती रहती हैं।


फ्रेंडशिप डे के मौके पर आलिया ने अपनी बेस्टफ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर के साथ एक खास वीडियो शेयर किया है। उन्‍होंने वीडियो में अपने बारे में कुछ मजेदार बातें बताई है। इस वीडियो में आकांक्षा ने आलिया के कुछ मजेदार राज भी खोले हैं। 
 
आलिया और आकांक्षा ने इस वीडियो में एक मजेदार गेम खेला है। इस गेम का नाम है 'आप अपने बेस्टफ्रेंड को कितना बेहतर जानते हो'। इस दौरान इस बात का भी खुलासा हुआ कि आलिया कितने बच्चे चाहती हैं। दरअसल, दोनों फ्रेंड्स गेम खेलते हैं जिसमें दोनों एक-दूसरे के बारे में कुछ बातों का खुलासा करते हैं।
 
इसी दौरान आलिया ने एक पर्ची उठाई जिसमें सवाल था कि वह कितने बच्चे चाहती हैं? इस पर आलिया ने लिखा कि वे दो लड़के चाहती हैं, और आकांक्षा ने भी मिलता हुआ जवाब देकर इस बात की पुष्टि कर दी। 
 
वीडियो में आलिया ने यह भी बताया है कि उनका फेवरेट हॉलिडे डेस्‍ट‍िनेशन लंदन है और वे लॉस एंजेलिस में सेटल होना चाहती हैं। इस वीडियो में आकांक्षा ने आलिया के कुछ और भी राज खोले हैं। उन्‍होंने बताया कि आलिया झूठ नहीं बोल सकती। आलिया के इस वीडियो को फैंस पसंद कर रहे हैं।
अगला लेख
'राम सिया के लव कुश' की अनोखी कहानी