1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Alia Bhatt, Raazi, Box Office, 100 crore Club

बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट की राज़ी 100 करोड़ पार

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट की फिल्म 'राज़ी' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म ने 17 वें दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली और सुपरहिट हो गई। 
 
फिल्म में आलिया भट्ट एकमात्र सितारा हैं और आमतौर पर नायिका प्रधान फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बहुत ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती, लेकिन आलिया की शानदार एक्टिंग, बढ़िया विषय और मेघना गुलजार के उम्दा निर्देशन ने 'राज़ी' को सफल फिल्मों की कतार में खड़ा कर दिया। 
 
फिल्म ने अपने तीसरे वीकेंड में शुक्रवार को 2.25 करोड़ रुपये, शनिवार को 4.20 करोड़ रुपये और रविवार को 4.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले सप्ताह में 56.59 करोड़ रुपये और दूसरे सप्ताह में 35.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 17 दिनों में फिल्म अब तक 102.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। 
 
100 करोड़ क्लब में यह आलिया भट्ट की तीसरी फिल्म है। इसके पहले '2 स्टेट्स' 102.13 करोड़ रुपये और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' 116.68 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। उम्मीद है कि 'राज़ी' आलिया भट्ट की सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बन जाएगी।
 
अगला लेख
रिलीज के पहले ही सलमान खान की 'रेस 3' ने वसूले 115 करोड़ रुपये