sundarkand
✕

माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे अक्षय कुमार, 'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज से पहले लिया आशीर्वाद

Updated: शुक्रवार, 19 जून 2026 (15:14 IST)
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की ग्रैंड रिलीज से पहले अक्षय कुमार आध्यात्मिक सफर पर नजर आए। अक्षय कुमार जम्मू-कश्मीर के कटरा पहुंचे, जहां से उन्होंने त्रिकुटा पर्वत पर स्थित माता वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेका। 
 
विशेष हेलीकॉप्टर से पंछी हेलीपैड पर उतरने के बाद, अक्षय कुमार बैटरी कार के जरिए मुख्य मंदिर परिसर पहुंचे। मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्हें पवित्र चुनरी भेंट की। मुख्य गुफा में माता रानी के दर्शन और विशेष पूजा-अर्चना करने के बाद, अक्षय कुमार केबल कार के जरिए भैरों घाटी भी गए और बाबा भैरवनाथ के दर्शन कर अपना मत्था टेका।

ALSO READ: कॉकटेल 2 मूवी रिव्यू: खूबसूरत पैकेजिंग में परोसा गया कमजोर रोमांस
 
अक्षय कुमार को देख बेकाबू हुए फैंस
जैसे ही कटरा के स्थानीय इलाकों में अक्षय कुमार के आने की खबर फैली, प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि माता के दरबार में आए श्रद्धालु और पर्यटक अभिनेता की एक झलक पाने और उनके साथ सेल्फी खींचने के लिए बेहद उत्साहित थे। 
 
हालांकि, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे ताकि आम तीर्थयात्रियों को दर्शन करने में कोई असुविधा न हो। अक्षय ने भी हाथ जोड़कर और मुस्कुराते हुए अपने प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया।

बॉलीवुड की अन्य लेटेस्ट खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 
 
अहमद खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' काफी समय से चर्चा में है। साल 2023 में शुरू हुई इस फिल्म की शूटिंग को कई तकनीकी कारणों और शेड्यूल में बदलाव के चलते कई बार टालना पड़ा था। अब आखिरकार यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
 
इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी इसका विशालकाय कलाकार दल है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी और जैकी श्रॉफ समेत करीब 34 दिग्गज कलाकार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख