शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. akshay kumar to help 1 crore for bihar flood victims
Written By
Last Modified: बुधवार, 30 अक्टूबर 2019 (12:23 IST)

बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए अक्षय कुमार, 1 करोड़ करेंगे दान

बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए अक्षय कुमार, 1 करोड़ करेंगे दान | akshay kumar to help 1 crore for bihar flood victims
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार उन चुनिंदा स्टार्स में से एक हैं जो जरूरत पड़ने पर हमेशा ही लोगों की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाते हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 2 करोड़ रुपए दान किए, तो वहीं अब वह बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं।

अक्षय कुमार ने बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए 1 करोड़ दान किए हैं। वह छठ पूजा के मौके पर 25 बाढ़ पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रुपए देंगे।

अक्षय कुमार ने कहा कि प्राकृतिक आपदा हमें यह एहसास कराती है कि उसके आगे हम सब कुछ भी नहीं हैं। जिससे जो मदद हो वह करनी चाहिए। जो लोग अपना सबकुछ गंवा चुके हैं उनकी मदद करने से बड़ा और कुछ हो ही नहीं सकता। इस मदद के जरिए वे लोग अपनी जिंदगी दोबारा शुरू कर सकते हैं।
 
बता दें बिहार के 14 जिलों में आई भीषण बाढ़ से प्रदेश के 80 लाख से भी ज्यादा लोग प्रभावित हुए थे। लोग कई दिनों तक अपने घरों के अंदर बंद रहने को मजबूर हो गए और कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार इस बाढ़ में 127 लोगों से ज्यादा की मौत हुई है।
ये भी पढ़ें
बिग बॉस 13 में वाइल्ड कार्ड एंट्री करेंगी 'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला