• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Akshay Kumar Tiger Shroff film Bade Miyan Chote Miyan song Wallah Habibi out
Last Modified: बुधवार, 13 मार्च 2024 (15:47 IST)

Bade Miyan Chote Miyan का गाना Wallah Habibi हुआ रिलीज, फिल्म की पूरी स्टारकास्ट आई नजर

गाने को विशाल ददलानी, विशाल मिश्रा, दीपाक्षी कलिता ने अपनी आवाज दी है

Akshay Kumar Tiger Shroff film Bade Miyan Chote Miyan song Wallah Habibi out - Akshay Kumar Tiger Shroff film Bade Miyan Chote Miyan song Wallah Habibi out
Wallah Habibi Song: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह साल 2024 की बहुप्रतीक्षित‍ फिल्मों में से एक हैं। हाल ही में फिल्म के कुछ गाने रिलीज हुए हैं, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। 
 
अब मेकर्स ने 'बड़े मियां छोटे मियां' का नया गाना 'वल्लाह हबीबी' रिलीज किया है। गाने में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ ही मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी नजर आ रही हैं। गाने में टाइगर श्रॉफ और मानुषी छिल्लर ग्लैमरस अवतार में हैं।
 
जो चीज गाने को एक पायदान ऊपर ले जाती है, वह है टाइगर श्रॉफ और उनके अनमैच्ड मूव्स और ग्रेस। वह इस गाने में अपना ए-गेम लाते हैं, जिससे उनका #TheTigerEffect साफ नजर आता है। गाना, जिसमें अलाया एफ और अक्षय कुमार भी हैं, चार्टबस्टर होने का वादा करता है। 
गाने के विजुअल्स अक्षय के साथ मानुषी के एलेक्ट्रीफाईंग डांस मूव्स को दर्शाते हैं और ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि गाने की मज़ेदार ट्यून दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर देगी। 'वल्लाह हबीबी' गाने को विशाल मिश्रा ने कंपोज किया है, वहीं, इसे विशाल ददलानी, विशाल मिश्रा, दीपाक्षी कलिता ने अपनी आवाज दी है। गाने को इरशाद कामिल ने लिखा हैं।
 
इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का टाइटल ट्रैक 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'मस्त मलंग झूम' रिलीज किया था। बॉलीवुड के यंगेस्ट एक्शन सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ और खिलाड़ी अक्षय कुमार के दो गानों ने पहले ही इंटरनेट पर धूम मचा दी है। अब ऐसा लगता है कि 'वल्लाह हबीबी' भी उसी सफलता को दोहराने जा रहा है।
 
फ़िल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर लीड रोल्स में हैं। आगामी एक्शन फिल्म इस ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित यह फिल्म पूजा एंटरटेनमेंट और एएजेड फिल्म्स द्वारा निर्मित है।