सोमवार, 22 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. akshay kumar and twinkle khanna donated 100 oxygen concentrators for corona patients
Written By
Last Modified: बुधवार, 28 अप्रैल 2021 (12:01 IST)

कोरोना मरीजों की मदद के लिए आगे आए अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना, दान किए 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स

कोरोना मरीजों की मदद के लिए आगे आए अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना, दान किए 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स - akshay kumar and twinkle khanna donated 100 oxygen concentrators for corona patients
देश में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के कारण हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। देश ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहा है। इस संकट की घड़ी में कई बॉलीवुड सेलेब्स मदद के लिए आगे आए हैं।

 
अब अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने कोरोना मरीजों के लिए 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दान किए हैं। ट्विंकल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है।
 
ट्विंकल ने कहा कि लंदन की एक फाउंडेशन की मदद से वह और अक्षय 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स मुहैया कराने में सफल रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस संस्था के माध्यम से इसे लोगों तक पहुंचाया जाएगा। ट्विंकल ने बताया कि यह संस्था 120 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स उपलब्ध कराएगी। ऐसे में कुल 220 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स का प्रबंध किया गया है।
 
ट्विंकल ने लिखा, 'अद्भुत खबर। लंदन इलीट हेल्थ से दैविक फाउंडेशन के तहत डॉक्टर द्रशनिका पटेल और डॉक्टर गोविंद बानकानी ने 120 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स देने का फैसला किया है। साथ ही अक्षय और मैंने मिलकर 100 और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स का इंतजाम क‍िया है। इस प्रकार यह आंकड़ा 220 तक पहुंच गया है।'
 
इससे पहले अक्षय कुमार ने पूर्व किक्रेटर गौतम गंभीर की संस्था GGF को एक करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान की थी। इस महामारी में बॉलीवुड के कई कलाकार मदद के लिए आगे आए हैं। हाल में टीवी कलाकार गुरमीत चौधरी ने भी 1000 अस्पताल बेड्स बनाने का ऐलान किया है।
 
सलमान खान भी फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए खाने के पैकेट्स वितरित करते दिखे हैं। भूमि पेडनेकर, प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल और आलिया भट्ट जैसे दिग्गज कलाकार भी अपने स्तर से मदद में लगे हैं।
 
ये भी पढ़ें
'मोनिका, ओ माय डार्लिंग' के लिए राजकुमार राव ने चार्ज की इतनी मोटी फीस!