1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. रेड ड्रेस में अजय देवगन की लाड़ली न्यासा का बोल्ड लुक, तस्वीरें वायरल

रेड ड्रेस में अजय देवगन की लाड़ली न्यासा का बोल्ड लुक, तस्वीरें वायरल

nysa devgn
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन भले ही बड़े पर्दे से दूर हो लेकिन वह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। न्यासा की बोल्ड एंड ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।
इन दिनों न्यासा की कुछ तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है, जिसमें वह रेड कलर की हॉट ड्रेस में अपने दोस्तों संग पार्टी करती नजर आ रही हैं। न्यासा की ये लेटेस्ट तस्वीरें उनके फैन पेज पर शेयर की गई हैं।
 
तस्वीरों में न्यासा रेड कलर की बेहद ही बोल्ड ड्रेस में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में न्यासा अपने दोस्तों संग पोज देती नजर आ रही हैं। अजय की लाड़ली की खूबसूरती देखते ही बन रही है।
रेड ड्रेस में न्यासा बहुत ही गॉर्जियस नजर आ रही हैं। न्यासा की इन तस्वीरों को उनके चाहने वाले खूब पसंद कर रहे हैं। 
इसके अलावा न्यासा की एक और तस्वीर इंटरनेट पर धूम मचा रही है। इस तस्वीर में न्यासा ग्रीन कलर का क्रॉप्ड क्रोकेट टॉप पहने नजर आ रही हैं, जिसमें एक प्लंजिंग नेकलाइन और एक फ्रंट नॉट है। 
 
न्यासा की इन तस्वीरों को देखने के बाद कई फैंस का कहना है कि वह उम्र के साथ काफी बोल्ड होती जा रही हैं। न्यासा को अपनी तस्वीरों की वजह से अक्सर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। 
 
अगला लेख
'अनपॉज्ड : नया सफर' को लेकर साकिब सलीम बोले- यह विभिन्न मानवीय भावनाओं का मिश्रण