सम्बंधित जानकारी
- अजय देवगन के फैस के लिए बुरी खबर, अब 2021 में रिलीज होगी फिल्म 'मैदान'
- भारतीय सेना के पराक्रम को पर्दे पर दिखाएंगे अजय देवगन, गलवान घाटी में हुई झड़प पर बनाएंगे फिल्म
- अजय देवगन की ‘भुज’ डिज्नी-हॉटस्टार पर होगी रिलीज, मेकर्स ने इतने करोड़ में बेचे राइट्स!
- ‘लक्ष्मी बम’ में अक्षय कुमार का साड़ी लुक देखकर बोले अजय देवगन- मैं हॉट तो नहीं कह सकता लेकिन...
- कोरोना मुक्त न्यूजीलैंड में री-रिलीज होगी अजय देवगन की 'गोलमाल अगेन'
अजय देवगन जल्द शुरू करेंगे इंद्र कुमार की ‘थैंक गॉड’ की शूटिंग, मुंबई में होगा पहला शेड्यूल
अजय देवगन और इंद्र कुमार ने हाल ही में अपनी आगामी कॉमेडी फिल्म ‘थैंक गॉड’ का ऐलान किया था। फिल्म की शूटिंग 10 अप्रैल से शुरू होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसकी शूटिंग को टाल दिया गया था। अब, फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। खबर है कि फिल्म की शूटिंग सितंबर से शुरू होगी।
रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन सितंबर से ‘थैंक गॉड’ की शूटिंग शुरू करेंगे। सेफ्टी गाइडलाइन्स का ध्यान रखते हुए फिल्म का पहला शेड्यूल मुंबई में होगा। फिल्म का एक बड़ा हिस्सा ब्रिटेन में फिल्माया जाएगा। लेकिन अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंध हटने के बाद ही मेकर्स फॉरेन शेड्यूल पर काम करेंगे।
फिल्म ‘थैंक गॉड’ में अजय देवगन के साथ रकुल प्रीत सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आने वाले हैं। रकुल प्रीत सिंह ने अजय देवगन के साथ ‘दे दे प्यार दे’ और ‘मरजावां’ में सिद्दार्थ मल्होत्रा के साथ काम किया है।
गौरतलब है कि अजय देवगन की तीन फिल्मों – मैदान, कैथी रीमेक और चाणक्य - की शूटिंग भी बची हुई है। वहीं, प्रोड्यूसर बोनी कपूर का कहना है कि उनकी फिल्म ‘मैदान’ की शूटिंग नवंबर में शुरू हो सकती है।