1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ajay devgns film maidaan now release on independence day week 2021

अजय देवगन के फैस के लिए बुरी खबर, अब 2021 में रिलीज होगी फिल्म 'मैदान'

Ajay Devgn
अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' का इंतजार कर रहे उनके फैंस के लिए बुरी खबर आई है। देश में कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुए हालातों को देखते हुए अब अजय देवगन की इस फिल्म को 2021 में रिलीज़ किया जाएगा। पहले ये फिल्म नवंबर 2020 में रिलीज होनी थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाकर दिसंबर 2020 कर दी गई थी।

 
मेकर्स नहीं चाहते कि 'मैदान' को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाए, यही वजह है कि इस फिल्म की रिलीज डेट को अगले साल तक के लिए टाल दिया गया है। अजय देवगन ने 'मैदान' का एक पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान किया है।
 
अजय देवगन ने लिखा, 'साल 2021 स्वतंत्रता दिवस सप्ताह। एक अनकही कहानी जो हर भारतीय को गर्व महसूस करवाएगी। 13 अगस्त को चिन्हित कीजिए। मैदान 2021'
 
फिल्म 'मैदान' भारतीय फुटबॉल टीम की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में अजय भारत के पूर्व फुटबॉल कोच सैय्यद अब्दुल रहीम का किरदार निभाएंगे। फिल्म में साल 1952 से 1962 बीच भारतीय फुटबॉल टीम के स्वर्णिम युग की कहानी को दिखाया जाएगा।
अगला लेख
सलमान खान उठा रहे थे सरोज खान के इलाज का खर्च, बेटी सुकैन खान ने किया खुलासा