सम्बंधित जानकारी
- नो टाइम टू डाय : मूवी रिव्यू
- जॉन अब्राहम की फिल्म 'फोर्स' को हुए 10 साल, विद्युत जामवाल ने किया था बॉलीवुड डेब्यू
- नुसरत भरूचा को मिला बड़ा सम्मान, 'एशियन कंटेंट अवार्ड्स' में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए हुईं नॉमिनेट
- विक्की कौशल की रिलीज 'सरदार उधम' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज
- पिता के संरक्षण से आजाद हुईं ब्रिटनी स्पीयर्स, अब अपने फैसले खुद ले पाएंगी
Ajay Devgn की फिल्म Maidaan 3 June 2022 को सिनेमाघर में होगी रिलीज
महाराष्ट्र में सिनेमाघर दोबारा खोलने का आदेश आने के बाद कई फिल्मों की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। कई बिग बजट फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज करने का ऐलान हो चुका है। वहीं अब अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मैदान' की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।
अजय देवगन ने ट्वीट कर फैंस को इस बात की जानकारी दी है। अजय देवगन ने फिल्म के तीन पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि मैदान 3 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स इसे चार भाषाओं में रिलीज करेंगे। हिन्दी के अलावा फिल्म तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में रिलीज होगी।
Maidaan, A story that will resonate with every Indian, a film that I feel very strongly about. Mark the date on your calendar. Releasing worldwide on 3rd June, 2022. pic.twitter.com/bmHM2sf8qm
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) September 30, 2021
फिल्म के पोस्टर शेयर करते हुए अजय ने लिखा, मैदान, एक स्टोरी जो हर भारतीय से जुड़ेगी। ये ऐसी फिल्म है जो मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण है। अपने कैलेंडर में डेट मार्क कर लीजिए। फिल्म थिएटर में 3 जून 2022 को रिलीज होगी।
फिल्म को अमित शर्मा निर्देशित कर रहे हैं और इसे जी स्टूडियो, बोनी कपूर, अरुणवा जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। फिल्म में अजय, सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभा रहे हैं। कोच सैयद को भारतीय फुटबॉल जगत के पिता के तौर पर जाना जाता है। सैयद 1950 से 1963 तक भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मैनेजर थे।
यह फिल्म 11 दिसंबर 2020 को स्क्रीन पर रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना की वजह से इसकी रिलीज 13 अगस्त 2021 के लिए खिसकाई गई थी। इसके बाद यह 15 अक्टूबर 2021 को दशहरे के मौके पर रिलीज करने का तय किया गया। अब आखिरकार यह फिल्म 3 जून 2022 को आने वाली है।
