1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ajay devgn and kajols daughter nysa troll for her expression

फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आईं अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा, इस बार कपड़े नहीं है वजह

Ajay Devgn
अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा स्किन टोन तो कभी कपड़ो को लेकर ट्रोलर्स का निशाना बन चुकी हैं। अजय देवगन भी अपनी बेटी को ट्रोल किए जाने पर भड़क चुके हैं।


न्यासा एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है। लेकिन इस बार वो कपड़ो या स्किन टोन को लेकर नहीं बल्कि एक्सप्रेशन की वजह से ट्रोल हो रही हैं।
 
हाल ही में न्यासा मुंबई के बांद्रा में स्पॉट हुईं। बांद्रा में न्यासा को उनके दोस्तों के साथ देखा गया। इस दौरान वो ऑफ व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। बारिश के दौरान वो किसी रेस्टोरेंट से निकलती दिखाई दे रही हैं।

न्यासा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है, और उनके चेहरे के भाव को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा- 'अजय देवगन का फीमेल वर्जन।' वही किसी ने लिखा, 'क्या ये रो रही है?' 
 
वहीं एक और यूजर ने लिखा- 'ये ऐसे क्यों निकल रही है जैसे किसी ने उसे मारा हो?' इतना ही नहीं एक यूजर ने तो लिखा- 'डर रही है या डरा रही है?' वही कुछ युजर्स न्यासा को छाता खुद नहीं पकड़ने के लिए भी ट्रोल कर रहे हैं। 
 
इससे पहले न्यासा को अपने दादा वीरू देवगन के निधन के अगले ही दिन सलून में जाने को लेकर ट्रोल किया गया था। न्यासा सिंगापुर में पढ़ाई कर रही हैं। वह 16 साल की हो चुकी हैं। वहीं अजय देवगन का बेटे युग की उम्र 8 साल है। न्यासा को अक्सर दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते देखा जाता है।
अगला लेख
Super Hit Husband Wife Joke : सिद्ध करो कि 'ये' तुम्हारी पत्नी है