गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. roadies fame raghu ram announces wife natalie is pregnant
Written By

रोडीज फेम रघुराम बनने वाले हैं पिता, प्रेग्नेंट पत्नी नताली डि लुसियो संग तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी

Raghu Ram
पॉपुलर टीवी रियलिटी शो 'रोडीज' के होस्ट रह चुके अभिनेता रघुराम जल्द पिता बनने वाले हैं। उन्होंने अपनी पत्नी नताली डि लुसियो के प्रेग्नेंट होने की गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की है।

रघुराम ने नताली डि लुसियो के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'अपने जीवन के अभी तक के सबसे बड़े एडवेंचर के लिए तैयार हो रहा हूं।' तस्वीर में रघु पत्नी के बेबी बंप पर हाथ रखे खड़े हैं। वही नताली ने अपने हाथ में बेबी शूज़ पकड़े हैं।
 
रघुराम और नताली डि लुसियो के फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। कई सेलेब्स ने भी दोनों को शुभकामनाएं दीं। दोनों ने पिछले साल दिसंबर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में साउथ इंडियन रीति रिवाज से शादी की थी। रघुराम और नताली डि लुसियो पहली बार साल 2016 में मिले थे। जिसके बाद से इनका प्यार परवान चढ़ने लगा।
रघुराम की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी सुगंधा गर्ग से हुई थी। सुगंधा और रघुराम की शादी 12 साल चली। 2006 में शादी करने वाले इस कपल ने इसी साल जनवरी में अपने तलाक का ऐलान सोशल मीडिया पर किया था। सुगंधा कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।