श्रेयस अय्यर के प्यार में दीवानी हुई ये एक्ट्रेस, खुद को बताया क्रिकेटर के होने वाले बच्चे की मां
बॉलीवुड और क्रिकेट का पुराना नाता रहा है। कई बॉलीवुड एक्ट्रेस ने क्रिकेटर को अपना हमसफर बनाया है। अक्सर किसी एक्ट्रेस और क्रिकेटर के रिलेशन की खबरें भी सामने आती रहती हैं। वहीं अब 'बिग बॉस 18' की कंटेस्टेंट रहीं एक्ट्रेस एडिन रोज एक भारतीय क्रिकेटर के प्यार में दीवानी हो गई हैं।
इस क्रिकेटर का नाम श्रेयर अय्यर है। एडिन ने श्रेयस अय्यर को मन ही मन अपना पति मान लिया है। वह कहती हैं कि वो श्रेयस के बच्चे की मां हैं। एक इंटरव्यू के दौरान एडिन ने श्रेयस के लिए अपने प्यार का खुलासा किया है।
फिल्मी ज्ञान को दिए इंटरव्यू में एडिन रोज ने कहा, मेरा मानना है कि मैं श्रेयस अय्यर के बच्चे की मां हूं। मैं मन ही मन अय्यर से शादी कर चुकी हूं। वो मुझे हर रोज प्रेरित करते हैं। उनकी विनम्रता, उनका फोकस और उनका व्यवहार है जो मुझे सबसे ज्यादा अच्छा लगता है।
हालांकि एडिन ने साफ किया कि श्रेयस अय्यर से अभी तक उनकी कोई निजी बातचीत नहीं हुई है और यह उनके मन की भावना है।
कौन हैं एडिन रोज
एडिन रोज भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिनका जन्म दुबई में हुआ था। वह 2020 में भारत आकर सेटल हो गई थीं। एडिन ने कई साउथ फिल्मों में काम किया है। उन्हें असल पहचान सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' से मिली।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें