1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Salman Khan reveals struggle with brain aneurysm av malformation diagnosis
Last Modified: सोमवार, 23 जून 2025 (11:46 IST)

59 साल की उम्र में इन बीमारियों का सामना कर रहे सलमान खान, जानिए कितनी है खतरनाक

Salman Khan's illness
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नए सीजन में पहले गेस्ट बनकर पहुंचे। इस दौरान सलमान ने जमकर मस्ती-मजाक किया। सलमान खान ने कई दिलचस्प खुलासे शो में किए। उन्होंने प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी बात की। 
 
इस दौरान सलमान खान ने बताया कि वो कई गंभीर बीमारियों का सामना कर रहे हैं। भाईजान ने खुलासा किया कि उन्हें ब्रेन एन्यूरिजम, एवी मालफॉर्मेशन और ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया नाम की तीन बीमारियां है। 
 
सलमान खान ने कहा, हम ये जो डेली की हड्डियां तुड़वा रहे हैं, पसलियां टूट गई, ट्राइजेमिनल न्यूरेल्जिया के साथ काम कर कर रहे हैं, एन्यूरिज्म है ब्रेन में उसके बावजूद काम कर रहे हैं। ये यंगर एज में होता तो ठीक था, फिर से कमा लेते। लेकिन इन बीमारियों के साथ अब कोई खिलवाड़ नहीं किया जा सकता।
 
क्या है ये बीमारियां
ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया एक गंभीर नर्व की बीमारी है, जिसमें किसी भी इंसान को अचानक चेहरे पर दर्द होने लगता है। 
एवी मालफॉर्मेशन बीमारी में ब्लड वेसेल्स में ब्लड फ्लो रुक जाता है, या तो कम होने लगता है। 
 
ब्रेन एन्यूरिज्म बीमारी को साइलेंट किलर कहा जाता है। ब्रेन एन्यूरिज्म दिमाग की किसी नस की दीवार का एक वीक स्पॉट होता है, जो खून से भर जाता है। यह फुलकर गुब्बारे जैसे हो सकता है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
भारतीय मूल की रैपर ने हिंदू देवी की तरह मेकअप कर पहनी बिकिनी, हो रही जमकर आलोचना, जानिए कौन हैं टॉमी जेनेसिस