जयललिता की बायोपिक के लिए कंगना रनौट करेंगी यह काम, मनाली में करेंगी फिल्म की तैयारी
एक्ट्रेस कंगना रनौट तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक में काम करने जा रही हैं। इस फिल्म का नाम थलाइवी होगा और इस फिल्म को हिंदी के साथ ही साथ तमिल और तेलुगूा में भी रिलीज किया जाएगा।
कंगना जल्द ही अपनी रोल की तैयारियों के लिए मनाली पहुंच रही हैं। जहां फिल्म के मेकर्स इस फिल्म की शूटिंग की तैयारियां अगस्त के अंत में करने जा रहे हैं वही गैरी ओल्डमैन जैसे इंटरनेशनल प्रोफेशनल्स को भी मेकअप और प्रोस्थेटिक्स के लिए इस फिल्म के साथ जोड़ा जा सकता है।
Photo : Instagram
कंगना इस फिल्म के लिए तमिल सीखने की भी कोशिश करेंगी। जाहिर है, कंगना के लिए आयरन लेडी ऑफ इंडिया जयललिता का किरदार काफी चुनौतीपूर्ण होने जा रहा है।
इस फिल्म को एल विजय डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म की स्क्रिप्ट विजयेन्द्र प्रसाद ने लिखी है और विष्णु इंदुरी इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। जयललिता एक महान एक्ट्रेस और तमिलनाडु की पूर्व सीएम थीं। जयललिता का निधन साल 2016 में हुआ था। वे साल 1991 से लेकर साल 2016 तक तमिलनाडु की सीएम रहीं हैं।

