1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Aishwarya Rai Bachchan kisses her daughter Aardhya got trolled

ऐश्वर्या राय के बेटी के साथ फोटो पर बवाल, कहा संस्कृति विरोधी

Aiswarya Rai Bachchan kiss photo
ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या का हाल ही में जन्मदिन था। ऐश्वर्या ने इस मौके पर अपना और आराध्या का एक फोटो पोस्ट किया जिसमें मां-बेटी एक-दूसरे के होंठों को चूमती दिखाई दे रही हैं। 
 
इस फोटो को कई लोगों ने नापसंद किया है और इसे संस्कृति विरोधी भी करार दिया है। कुछ ने तो नसीहत भी दे डाली है कि इस तरह से होंठों को चूमना हमारी संस्कृति नहीं है। 
 
लोगों का कहना है कि आराध्या अब छोटी बच्ची नहीं रहीं। 11 साल की हो गई हैं और उन्हें चूमना ही था तो होंठ के बजाय गाल पर चूमना था। 
 
कई कमेंट काफी निम्नस्तरीय भी हैं। कुछ ने तो दोनों को लेस्बियन जोड़ा तक बता डाला है। कहा है कि भले ही आप अपनी बेटी को बहुत प्यार करती होंगी लेकिन ये सही नहीं है। 
 
दूसरी ओर कुछ लोग ऐश्वर्या के सपोर्ट में भी नजर आएं। उनका कहना है कि मां-बेटी के रिश्ते को जज करना बंद करो। यह सिर्फ चुम्बन है जो प्यार जताने का तरीका है। सकारात्मक सोचो और प्यार बांटो। 
अगला लेख
पलकों की छांव में नंदिनी बनने वालीं शीतल रंजनकर बता रही हैं अपने अनुभव