biodatamaker
Sat, 10 Oct 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Aishwarya Rai Bachchan, Fanney Khan, Bold Scene Aishwarya

ऐश्वर्या राय ने बोल्ड सीन शूट करने से किया इंकार!

ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन को कई फिल्मों के ऑफर्स अभी भी रोजाना मिलते हैं, लेकिन वे सोच समझ कर ही फिल्में चुन रही हैं। इस समय ऐश्वर्या के हाथ में 'फन्ने खां' नामक फिल्म है जिसमें अनिल कपूर और राजकुमार राव उनके साथ हैं। ऐश्वर्या राय के अपोजिट राजकुमार राव हैं और इसे थोड़ा अजीब पेयर बताया जा रहा है। इस फिल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा बना रहे हैं। 
 
खबर है कि फिल्म में ऐश्वर्या और राजकुमार राव के बीच कुछ इंटीमेट सीन भी होंगे, लेकिन ऐश्वर्या ने इन्हें करने से इंकार कर दिया है। सूत्रों के अनुसार जैसे ही ऐश्वर्या को इस बात का पता चला उन्होंने फौरन मेकर्स को स्पष्ट कर दिया कि वे किसी भी तरह के बोल्ड सीन नहीं करेंगी। उनकी बात मान भी ली गई है। 
 
फन्ने खां एक म्युजिकल फिल्म है जो संगीतकार के इर्दगिर्द घूमती है। 
ये भी पढ़ें
भूमि : फिल्म समीक्षा