1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. aishwarya rai aaradhya bachchan corona virus positive home isolation

कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद होम आइसोलेशन में रहेंगे ऐश्वर्या राय और आराध्या

Corona Report
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के बाद ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं जया बच्चन की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अमिताभ और अभिषेक का इलाज नानावती अस्पताल में चल रहा है।

 
वहीं खबरों के अनुसार ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या बच्चन को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। उनमें कोरोना के ज्यादा लक्षण नहीं है जिस वजह से वे घर पर रह सकते हैं। लेकिन इस दौरान उन्हें जया बच्चन से दूरी बनाए रखने की जरुरत है।
अमिताभ की बेटी श्वेता नंदा, उनके बेटे अगस्त्य नंदा और बेटी नव्या नवेली नंदा की रिपोर्ट भी जया की तरह निगेटिव आई हैं और उन्हें भी होम क्वारैंटाइन में रहने को कहा गया है।
 
नानावटी हॉस्पिटल की ओर से बताया गया है कि भर्ती होने के 19 घंटों के बाद अमिताभ और अभिषेक दोनों की हालत स्थिर हैं। दोनों आइसोलेशन वार्ड में अलग-अलग कमरों में हैं और दोनों के लक्षण हल्के हैं। डॉक्टर कोरोना के साथ अमिताभ की पुरानी बीमारियों को ध्यान में रखते हुए ट्रीटमेंट स्ट्रेटजी बना रहे हैं।
 
बता दें शनिवार को अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का कोरोना टेस्ट रिजल्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरे बच्चन परिवार का टेस्ट किया गया था। इसमें अमिताभ और अभिषेक को छोड़ ऐश्वर्या, आराध्या और जया बच्चन का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया था।
 
रविवार को दोबारा टेस्ट किए जाने पर ऐश्वर्या और आराध्या कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं। वहीं जया बच्चन की रिपोर्ट नेगेटिव है। ऐश्वर्या, आराध्या और जया बच्चन के कोरोना टेस्ट के बाद बच्चन परिवार के दूसरे होम स्टाफ की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
 
अगला लेख
फि़ल्म 'सरबजीत' में नजर आ चुके एक्टर रंजन सहगल का निधन