सम्बंधित जानकारी
- कोरोनावायरस Live Updates : ओडिशा में कोविड-19 के 595 नए मामले सामने आए
- अब बेहतर महसूस कर रहे हैं अमिताभ बच्चन और अभिषेक, दोनों की हालत स्थिर
- कोरोना के बढ़ते कहर से लोगों में बढ़ा डर, इन जगहों पर फिर लॉकडाउन
- कोरोना-लॉकडाउन के कारण 2 गंभीर समस्याओं से जूझती महिलाएं
- मुंबई में राजभवन के 18 कर्मचारी कोरोना संक्रमित, राज्यपाल ने खुद को किया क्वारंटाइन
अमिताभ, अभिषेक के बाद ऐश्वर्या और आराध्या भी कोरोना संक्रमित
मुंबई। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के बाद ऐश्वर्या और आराध्या की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि ऐश्वर्या राय बच्चन, उनकी बेटी आराध्या कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।
दोनों की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी। स्वैब टेस्ट की रिपोर्ट सामने आ चुकी है जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।
नानावटी अस्पताल के गहन देखभाल सेवा विभाग के निदेशक डॉ. अब्दुल समद अंसारी ने रविवार को बताया कि मेगास्टार अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन अब बेहतर महसूस कर रहे हैं।
अमिताभ और अभिषेक ने शनिवार को ट्वीट किया था कि वे कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं और अस्पताल के पृथक वार्ड में भर्ती हैं।
अंसारी ने रविवार को बताया कि दोनों अभिनेताओं की हालत स्थिर है। उन्होंने कहा, अमिताभ बच्चन और अभिषेक दोनों बेहतर महसूस कर रहे हैं। दोनों ने अच्छी नींद ली और नाश्ता किया। उनकी हालत स्थिर है।
