सम्बंधित जानकारी
- जनहित में जारी : कंडोम बेचती दिखीं नुसरत भरूचा, जमकर हुईं ट्रोल
- नौशाद के सामने 50 हजार रुपये फेंके तो मुगल-ए-आजम का संगीत देने से किया मना, नौशाद के रोचक किस्से
- इन Films और Web series के चलते मई का महीना होने वाला है 'जोरदार'
- जल्द आने वाला है 'पंचायत' का दूसरा सीजन, उससे पहले हो रही सीजन 1 को स्ट्रीम करने की मांग
- करण जौहर का 'कॉफी विद करण' नहीं हो रहा बंद, इस बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगा स्ट्रीम शो
क्या केएल राहुल संग शादी के बंधन में बंधने जा रहीं अथिया शेट्टी? भाई अहान ने कही यह बात | ahan shetty talk about athiya shetty and kl rahul wedding rumours
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल अक्सर अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इन दिनों दोनों की शादी की खबरें सुर्खियों मेंहैं। केएल राहुल संग अथिया शेट्टी की दिसंबर में शादी करने की बात सामने आ रही है।
इसी बीच अथिया के भाई भाई अहान शेट्टी का बड़ा बयान सामने आया है। खबरों के अनुसार एक इंटरव्यू के दौरान अहान ने अथिया और केएल राहुल की शादी को लेकर कहा, जहां तक शादी का सवाल है अभी तक कोई तैयारियां नहीं की गई हैं। ऐसी कोई सेरेमनी नहीं होने जा रही है।
उन्होंने कहा, ये सब अफवाह है। जब कोई शादी ही नहीं हो रही तो हम कैसे डेट बता सकते हैं। सगाई भी नहीं हुई है। हाल फिलहाल उसकी भी कोई प्लानिंग नहीं हुई है। अगले कुछ महीनों तक शादी का कोई प्लान नहीं है।
अहान ने साफ कर दिया है अथिया और केएल राहुल की शादी की खबरें महज अफवाह है। बता दें कि, अथिया और केएल राहुल पिछले कई सालों से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, उन्होंने कभी भी इस बात को खुलकर एक्सेप्ट नहीं किया है। दोनों एक साथ अक्सर स्पॉट होते रहते हैं।
