• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. after taimur dolls now taimur ali khan cookies sold in the market
Written By

डॉल के बाद मार्केट में आया तैमूर बिस्किट, अब क्या होगा करीना कपूर का रिएक्शन?

Saif Ali Khan
करीना कपूर और सैफ अली खान के लाड़ले बेटे तैमूर अली खान सबसे चहेते स्टारकिड्स में से एक है। तैमूर की फैन फॉलोइंग उनके पापा-मम्मी से कहीं ज्यादा है। सोशल मीडिया पर हर तरफ तैमूर के ही चर्चे रहते हैं। तैमूर की लोकप्रियता का आलम यह है कि कोई भी फोटो सोशल मीडिया पर आते ही महत कुछ सेकंड में ही वायरल हो जाती है।


बीते साल ही तैमूर की डॉल्स ने सुर्खियां बटोरी थीं वहीं अब खबरों की माने तो मार्केट में तैमूर के नाम के बिस्किट भी बिकने लगे हैं। खबरों के अनुसारा कस्टमाइज कुकीज बना कर बेचने वाली एक बेकरी तैमूर कुकीज बना कर बेच रही है। इस बेकरी ने एक अवॉर्ड फंक्शन में आने वाले मेहमानों को भी ये कुकीज उपहार के रूप में गिफ्ट की थी। 
 
इससे पहले तैमूर की डॉल्स मार्केट में आई थी और इन डॉल्स ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थी। केरल के एक मार्केट में तैमूर के शक्ल वाले डॉल बेचे जा रहे थे। इस खबर को सुनकर करीना कपूर भी चौंक भी गई थी। अब इन कुकीज को लेकर सैफ और करीना के रिएक्शन का इंतजार है।
ये भी पढ़ें
गजब का चुटकुला : जब 3 अमीरजादों को महंगा पड़ गया बाथरूम का बखान