अदनान सामी का नया गाना अलविदा हुआ रिलीज | adnan sami new song alvida release
फेमस सिंगर अदनान सामी ने बीते दिनों अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'अलविदा' लिख सभी को चौंका दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी सारी पोस्ट डिलीट कर दी थी। हालांकि कुछ दिन बाद अदनान ने बताया कि उनका गाना 'अलविदा' रिलीज होने वाला है।
अब अदनान सामी का यह नया गाना रिलीज हो गया है। 2 साल के अंतराल के बाद यह उनका पहला गाना है। अलविदा एक वाइब्रेंट ट्रैक है यह गाना दिल टूटे आशिकों के लिए एंथम साबित हो सकता है।
बता दें कि अदनान सामी सिंगर के साथ-साथ म्यूजिशियन, म्यूजिक कंपोजर और पियानिस्ट हैं। वे हिन्दी और साउथ मूवीज के लिए इंडियन और वेस्टर्न म्यूजिक बनाते हैं और गाते हैं। अदनान सामी को संगीत की दुनिया में शानदार योगदान देने के लिए पद्मश्री अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
