शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. aditi rao hydari got married to her boyfriend siddharth in a temple
Last Modified: बुधवार, 27 मार्च 2024 (14:29 IST)

अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ संग रचाई गुपचुप शादी, तेलंगाना में लिए सात फेरे!

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ दोनों की ही यह दूसरी शादी है

aditi rao hydari got married to her boyfriend siddharth in a temple - aditi rao hydari got married to her boyfriend siddharth in a temple
Aditi Rao Hydari marriage: बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का दौर चल रहा है। हाल ही में खबर आई की बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपने बॉयफ्रेंड माथियास बो संग 23 मार्च को उदयपुर में गुपचुप शादी रचाई है। अब एक और एक्ट्रेस गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंध गई हैं। 
 
खबरों के अनुसार एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ संग शादी रचा ली है। दोनों ने तेलंगाना के रंगनाथ स्वामी मंदिर में सात फेरे लिए हैं। दोनों ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की है। 

बताया जा रहा है कि अदिति और सिद्धार्थ ने अपने ट्रेडिशनल रीति-रिवाज से शादी की। उनकी शादी के लिए तमिलनाडु के पुजारियों को बुलाया गया था। जिस मंदिर में अदिति और सिद्धार्थ की शादी हुई है वो वानापर्थी में है।   
बता दें कि अदिति और सिद्धार्थ ने साल 2021 में आई तेलुगू तमिल फिल्म 'महा समुद्रम' में साथ काम किया था। सिद्धार्थ और अदिति लंबे समय से एक सीक्रेट रिलेशनशिप में थे। दोनों कई बार साथ-साथ नजर आ चुके हैं। बीते कुछ समय से दोनों लिव इन में भी रह रहे थे। 
 
अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ दोनों की ही यह दूसरी शादी है। सिद्धार्थ की पहली शादी 2003 में मेघना नारायण से हुई थी। दोनों का 2007 में तलाक हो गया था। वहीं अदिति ने 2006 में एक्टर सत्यदीप मिश्रा संग शादी रचाई थी। उन्होंने अपनी शादी हमेशा सीक्रेंट रखी। लेकिन 2013 में एक्ट्रेस की शादी टूटने की खबर सामने आई। 
 
ये भी पढ़ें
Chandu Champion के लिए कार्तिक आर्यन कर रहे जमकर मेहनत, 14 महीनों तक ली इंटेंस बॉक्सिंग की ट्रेनिंग