सम्बंधित जानकारी
- मशहूर टिकटॉक स्टार खाबी लेम ने अमेरिका छोड़ा, वीजा की अवधि से ज्यादा समय तक रुके रहने का है मामला
- कैटरीना कैफ बनीं मालदीव की ग्लोबल ब्रांड एम्बेसेडर, टूरिज्म को देंगी बढ़ावा
- इशिता दत्ता-वत्सल सेठ के घर फिर गूंजी किलकारियां, एक्ट्रेस ने दिया प्यारी सी बेटी को जन्म
- राजा रघुवंशी केस में लोकल लोगों पर उंगली उठने पर भड़कीं चुम दरांग, बोलीं- ऐसा नहीं है कि नॉर्थ ईस्ट में क्राइम नहीं होते...
- दूसरे धर्म के एक्टर संग प्यार में जैस्मिन भसीन, ट्रोलर्स को दिया जवाब- ये हमारी लाइफ है...
तनिष्ठा चटर्जी को हुआ स्टेज 4 ब्रेस्ट कैंसर, बेटी को भेजा अमेरिका, बोलीं- लाइफ में सबकुछ बिखर सा गया...
बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्ममेकर तनिष्ठा चटर्जी इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। तनिष्ठा ने कुछ समय पहले ही अपने पिता को खोया था और अब वो कैंसर की शिकार हो गई हैं। तनिष्ठा को स्टेज 4 ब्रेस्ट कैंसर हुआ है। एक्ट्रेस को कैंसर के बारे में चार महीने पहले ही पता चला है।
टाइम्स ऑफ इंडिया संग बात करते हुए तनिष्डा ने कहा, पिछले साल मैंने कैंसर से अपने पिता को खो दिया था। मैं इस सदमे से ही उबर रही थी कि मुझे अपनी बीमारी के बारे में पता चला। मेरी लाइफ में सबकुछ बिखर सा गया है। मगर मैं टूटी नहीं हूं।
उन्होंने कहा, मैंने इससे मानवता सीखी है। लोग आपकी परवाह करते हैं। पहली बार ऐसा है जब मैं स्ट्रांग बनकर थक चुकी हूं। पिछले साल मैंने अपने पिता को कैंसर की वजह से खो दिया था। मैं उनकी डेथ का शोक भी नहीं मन पाई थी। क्योंकि मेरे पास संभालने के लिए 70 साल की मां और 9 साल की बेटी है। उनके लिए मुझे मजबूत रहता था।
तनिष्ठा ने कहा, जिस दिन मुझे स्टेज 4 ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता चला तो मैंने सोचा मेरे साथ ऐसा क्यों हुआ। ये मेरे कौन से कर्म है? मैं तबाह हो गई थी। दोस्त, अध्यात्म और योग मुझे इस बीमारी से लड़ने में मदद कर रहे हैं। डॉक्टर्स ने मुझे यकीन दिलाया है कि मैं ठीक हो जाऊंगी।
बेटी को भेजा अमेरिका
तनिष्ठा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को बहन के साथ अमेरिका भेज दिया है। उन्होंने कहा, वो मुझसे दूर नहीं जाना चाहती थी लेकिन मैं नहीं चाहती थी कि उसका बचपन खराब हो। मैं नहीं चाहती थी कि वो खुद को अकेला समझे। मैं चाहती हूं कि उसे पता चले कि मेरे अलावा भी उसके पास प्यार करने वाले लोग हैं।
