बुधवार, 22 अप्रैल 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Katrina Kaif Appointed As Global Brand Ambassador Of Maldives
Last Modified: बुधवार, 11 जून 2025 (11:24 IST)

कैटरीना कैफ बनीं मालदीव की ग्लोबल ब्रांड एम्बेसेडर, टूरिज्म को देंगी बढ़ावा

Maldives tourism
मालदीव और भारत के बीच बीते दिनों संबंधों में खटास आ गई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर बायकॉट मालदीव भी ट्रेंड करने लगे। इसका सीधा असर मालदीव के टूरिज्म पर पड़ा। वहीं अब मालदीव ने अपनी टूरिज्म अपील को बढ़ाने के मकसद से बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को अपना नया ग्लोबल ब्रांड एम्बेसेडर अपाइंट किया है।
 
मालदीव मार्केटिंग एंड पब्लिक रिलेशंस कॉरपोरेशन (एमएमपीआरसी) ने कैटरीना के नाम का ऐलान किया है। मालदीव ने अपने पर्यटन को बढ़ावा देने और खासतौर से भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने के मकसद से कैटरीना को चुना है। 
 
मालदीव के सनी साइड ऑफ लाइफ का ग्लोबल ब्रांड एम्बेसेडर बनने पर कैटरीना कैफ ने कहा, मालदीव विलासिता और प्राकृतिक सुंदरता का प्रतीक है, जहां शानदार अंदाज शांति के साथ मिलता है। मुझे इसकी ब्रांड एम्बेसेडर बनने पर गर्व है। यह सहयोग दुनिया भर के लोगों के लिए शानदार यात्रा अनुभव लाने का है, और मैं उत्साहित हूं कि मैं मालदीव के अनोखे आकर्षण और विश्व स्तरीय अनुभवों को सभी के सामने ला सकूं।
एमएमपीआरसी के मैनेजिंग डायरेक्टर थोय्यब मोहम्मद ने कहा, कैटरीना कैफ को अपना ग्लोबल ब्रांड एम्बेसेडर बनाना हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। उनकी पॉपुलैरिटी के साथ ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनके इफ्लूएंस की वजह से यकीनन हमें दुनिया भर से, स्पेशली भारत से ज्यादा विजिटर्स को अट्रैक्ट करने में मदद मिलेगी।
 
बता दें कि ये फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मालदीव दौरे से एक महीने पहले लिया गया है। मालदीव की मोहम्मद मुइज्जू की सरकार ने बीते साल कुछ ऐसे फैसले लिए थे, जिससे उनको भारतीयों के गुस्से का सामना करना पड़ा। इसका सीधा असर मालदीव की टूरिज्म इंडस्ट्री पर पड़ा है।  
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
मशहूर टिकटॉक स्टार खाबी लेम ने अमेरिका छोड़ा, वीजा की अवधि से ज्यादा समय तक रुके रहने का है मामला