actress pooja singh tie the knot with actor karan sharma
करण शर्मा और पूजा सिंह दोनों की यह दूसरी शादी है
Karan Sharma marriage: पॉपुलर टीवी शो 'ससुराल सिमर का 2' एक्टर करण शर्मा और 'दीया और बाती हम' एक्ट्रेस पूजा सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने मुंबई में एक इंटीमेट वेडिंग सात फेरे लिए। दोनों की शादी में परिवारवाले और करीबा दोस्त शामिल हुए थे।
करण शर्मा और पूजा सिंह 30 मार्च को शादी के बंधन में बंधे। इसी दिन दोनों की सगाई भी हुई। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है कि। वीडियो में पूजा सिंह ब्राइडल एंट्री करती नजर आ रही हैं। पूजा और करण की शादी में कई टीवी सेलेब्स भी शामिल हुए।
इस खास मौके पर करण शर्मा ने आइवरी कलर की शेरवानी के साथ मैरून कलर की पगड़ी और दोशाला कैरी किया था। वहीं पूजा हैवी जरदोजी वर्क वाले ऑरेंज कलर के लहंगे में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को एक बड़े मांग टीका, चोकर, एक नथ और मैचिंग इयररिंग्स के साथ स्टाइल किया था।
करण शर्मा और पूजा सिंह की शादी की रस्में 29 मार्च से शुरू हुई थी। पहले मेहंदी सेरेमनी हुई, इसके बाद हल्दी और संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया।
बता दें कि करण शर्मा और पूजा सिंह दोनों की यह दूसरी शादी है। पूजा की पहली शादी कपिल छत्तानी संग हुई थी। वहीं करण शर्मा की पहली शादी टियारा कर से हुई थी।

