सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. vikrant massey son vardaan tattooed on his hand shares photo
Last Modified: रविवार, 31 मार्च 2024 (17:31 IST)

विक्रातं मैसी ने गुदवाया बेटे वरदान के नाम का टैटू, साथ में लिखवाई यह खास चीज

विक्रांत मैसी ने 14 फरवरी 2022 को एक्ट्रेस शीतल ठाकुर संग रजिस्टर्ड मैरिज की थी

vikrant massey tattoo
vikrant massey tattoo: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर 7 फरवरी को एक बेटे के पैरेंट्स बने हैं। कपल ने अपने बेटे का नाम वरदान रखा है। वहीं अब विक्रांत मैंसी ने हाथ पर अपने बेटे के नाम का टैटू गुदवा कर, उसके प्रति अपना प्यार व्यक्त किया है। 
 
विक्रांत मैसी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनकी बांह पर 'वरदान' लिखा दिख रहा है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे की जन्म तारीख 7 फरवरी 2024 भी लिखवाया है। 
 
इस तस्वीर को शेयर करते हुए विक्रांत मैसी ने लिखा, 'एडिशन या एडिक्शन, मुझे दोनों से प्यार है।' इसके साथ ही उन्होंने दिल वाला इमोजी भी बनाया है।
 
बता दें कि विक्रांत मैसी ने 14 फरवरी 2022 को एक्ट्रेस शीतल ठाकुर संग रजिस्टर्ड मैरिज की थी। इसके बाद दोनों ने 18 फरवरी को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई थी। 
 
ये भी पढ़ें
निक्की तंबोली ने सिर्फ ब्लेजर पहन शेयर की हद से ज्यादा बोल्ड तस्वीरें