मशहूर अदाकारा निम्मी का 88 साल की उम्र में निधन, बॉलीवुड में छाई शोक की लहर
Photo Credit- Twitter
वे पिछले तीन दिनों से मुंबई के जुहू स्थित क्रिटीकेयर अस्पताल में भर्ती थीं। उनकी कोई संतान नहीं थी और वे अपनी भांजी परवीन के साथ जुहू में रहती थीं।
ALSO READ: निम्मी : अधखुले होंठों में बंद अरमान
निम्मी के निधन से बॉलीवुड में भी शोक की लहर है। स्टार्स निम्मी के निधन पर दुख जाहिर कर रहे हैं। बॉलीवुड फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने एक्ट्रेस निम्मी के निधन को लेकर ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस को गुड बाय भी कहा।
RIP. Thank you Nimmi aunty for all the blessings and love for Bobby on its premiere release. You were part of the RK family. Barsaat was your first film. Allha aapko Jannat naseeb kare. Ameen. pic.twitter.com/nsTGhpCpac
— Rishi Kapoor (@chintskap) March 25, 2020
निम्मी ने 50 और 60 के दशक में कई फिल्मों में काम कर काफी लोकप्रियता हासिल की थी बतौर अभिनेत्री 1986 में आई फिल्म 'लव एंड गॉड' उनकी अंतिम फिल्म थी और उससे पहले उन्होंने राजेंद्र कुमार और सायरा बानो स्टारर फिल्म 'मेरे महबूब' (1963) में काम किया था।

