सम्बंधित जानकारी
- एक्शन, रोमांस और ड्रामा से भरपूर सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर रिलीज
- प्रियंका चोपड़ा ने बेटी के साथ सेलिब्रेट किया ईस्टर, शेयर की मालती की क्यूट तस्वीरें
- सलमान खान ने फैंस को दिखाई अपनी पेंटिंग स्किल्स, तस्वीर शेयर करके ईस्टर की दी बधाई
- विवेक अग्निहोत्री ने दिल्ली हाई कोर्ट में पेश होकर मांगी माफी, जानिए क्या है मामला
- 3 साल बाद 'गैंग लीडर' बनकर रिया चक्रवर्ती का कमबैक, बोलीं- क्या लगा डर जाऊंगी...
रेड कार्पेट फैशन क्वीन के रूप में उभरीं निक्की तंबोली, जानिए क्यों? | actress nikki tamboli red carpet looks
एक्ट्रेस निक्की तंबोली अपने ग्लैमरस लुक से अक्सर सोशल मीडिया पर कहर ढाती नजर आती है। निक्की तंबोली इंडस्ट्री में अपने लिए बहुत मजबूत जगह बना रही हैं। न केवल अपने अभिनय विकल्पों के साथ, बल्कि अपने फैशन गेम के साथ भी, निक्की एक ताकत बन रही है।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक प्रमुख उपस्थिति के साथ, पिछले कुछ साल निक्की के लिए सुनहरे रहे हैं और इसने निश्चित रूप से रेड कार्पेट पर उनकी चमक को भी बढ़ाया है।
थोड़ी देरी से ही सही लेकिन निक्की स्टाइल के मोर्चे पर अपना शानदार प्रदर्शन कर रही है और रेड कार्पेट पर लोगों को लुभा रही है।
वास्तव में, उनके दो नवीनतम पहनावे - एक नीले रेशम का वनपीस और एक ब्लैक कलर की झिलमिलाती साड़ी को सोशल मीडिया पर लोगों से बहुत प्रशंसा मिली है।
निक्की जानती है कि ग्लैमर इंडस्ट्री का हिस्सा बनकर कैसे जीना है, रेड-कार्पेट पर उनके आउटफिट्स ने निश्चित रूप से उनको दूसरों से हटके दिखाया है। और यही वह है जिसकी लिए हम उन्हे प्यार करते हैं।
निक्की के लिए फैशन का क्या मतलब है, इस बारे में बात करते हुए वह कहती हैं, मेरे लिए यह हमेशा स्टाइल से अधिक आराम के बारे में है, लेकिन हां मैं यह भी सुनिश्चित करती हूं कि मैं जो पहनती हूं वह मुझ पर अच्छा लगे।
निक्की कहती हैं, दिन के अंत में यह इस बारे में है कि मैं एक पोशाक कैसे पहनती हूं, अगर मैं कुछ ऐसा पहनने में सक्षम हूं जो इसकी सभी सुंदरता के साथ भव्य है, और फिर भी में इसके बारे में सहज महसूस करती हूं, तो यह मेरे लिए काफी संतोषजनक है।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya
