Govardhan puja
✕

सलमान खान की हत्या की साजिश रचने वाला गिरफ्तार, पूछताछ में किए कई खुलासे

Updated: बुधवार, 19 अगस्त 2020 (12:37 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की हत्या की साजिश रचने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राहुल उर्फ सांगा उर्फ बाबा ने इसी साल जनवरी में सलमान खान की रेकी की थी। बताया जा रहा है कि वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता है। इसके साथ ही उस पर और भी कई गंभीर आरोप है।

 
पुलिस ने बताया कि राहुल अलग-अलग हत्याओं की चार घटनाओं को अंजाम दे चुका है। उसने अगस्त 2019 में झज्जर में एक शख्स की हत्या कर दी थी। लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर दिसंबर 2019 में पंजाब के मनोट में हत्या की एक घटना को राहुल ने अंजाम दिया था। इसी तरह उसने 20 जून 2020 को भिवानी में भी हत्या की घटना को अंजाम दिया था।

ALSO READ: दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन की क्लासिक फिल्म 'शक्ति' की वापसी
 
पुलिस का कहना है कि राहुल 24 जून 2020 को फरीदाबाद के एसजीएम नगर में भी हत्या कर चुका है। क्राइम ब्रांच ने उसे उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई वारदात में शामिल होने का खुलासा किया है।
 
राहुल ने पूछताछ में बताया कि उनका सलमान खान को मारने का भी प्लान था। इसके लिए उसने अभिनेता के घर की सारी रेकी कर ली थी। सलमान कब घर से बाहर निकलते हैं। कहां जाते हैं। क्या करते हैं। साथ में कौन रहता है। ये सारी जानकारियां उसने जुटा ली थी। उसके मुंबई से लौटकर आते ही लॉकडाउन लग गया। इस वजह वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका।
 
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे इन दिनों बिग बॉस 2020 को लेकर चर्चा में हैं। कोरोना संकट के बीच अभी इस शो में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के कोरोना टेस्ट और अन्य सावधानियों को लेकर चर्चा चल रही है। वहीं सलमान खान की आने वालीं फिल्में राधे, किक 2 और कभी ईद कभी दिवाली हैं। 
 

Show comments

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

शूर्पणखा बनकर छाईं रकुल प्रीत सिंह, 'रामायण' में अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने जाहिर किया गर्व

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' का पहला ट्रैक रिलीज, चार दीवारी और समद खान ने डार्क वर्ल्ड का मूड किया सेट

राइज एंड फॉल सीजन 2: शहजाद पूनावाला बने विनर, 35 लाख की प्राइज मनी दान कर जीता सब का दिल

दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड की 155 करोड़ रुपए की कमाई

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख