मशहूर अभिनेता सलीम गौस का निधन, 70 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
Photo - Twitter
अभिनेता के परिवार से जुड़े एक सूत्र के अनुसार गौस ने बुधवार रात को सीने में दर्द की शिकायत की थी और उन्हें यहां कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया। एक्टर के निधन पर कई सितारों ने शोक जताया है।
सलीम गौस ने 1978 में फिल्म स्वर्ग नरक में एक छात्र के किरदार से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने श्याम बेनेगल की मंथन, कलयुग, सरदारी बेगम और महेश भट्ट की सारांश तथा सईद मिर्जा की मोहन जोशी हाजिर हो फिल्मों में भी काम किया।
श्याम बेनेगल की 1988 में आई मशहूर टीवी श्रृंखला 'भारत एक खोज' के विभिन्न एपिसोड में उन्होंने राम, कृष्ण और टीपू सुल्तान आदि किरदार निभाए।

