शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shehnaaz gill to make bollywood debut with salman khan film kabhi eid kabhi diwali
Written By
Last Modified: गुरुवार, 28 अप्रैल 2022 (17:33 IST)

बॉलीवुड डेब्यू करेंगी शहनाज गिल, सलमान खान की फिल्म में आएंगी नजर!

Shehnaaz Gill
पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज गिल ने 'बिग बॉस 13' से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। शो में शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला की बॉन्डिंग को काफी पसंद किया गया था। बिग बॉस 13 के बाद शहनाज कुछ म्यूजिक वीडियो में नजर आईं।

 
शहनाज गिल पंजाबी फिल्म 'हौंसला रख' में भी काम कर चुकी हैं। अब खबर है कि शहनाज गिल बॉलीवुड डेब्यू भी करने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि शहनाज सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। इस फिल्म में सलमान के साथ पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं।
 
इस फिल्म में सलमान के जीजा आयुष शर्मा भी नजर आने वाले हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि शहनाज को आयुष शर्मा के अपोजिट कास्ट किया जा सकता है। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
 
ये भी पढ़ें
प्राइम वीडियो ने रिलीज किया 'मॉडर्न लव मुंबई' का ट्रेलर