1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. lock upp payal rohatgi reveals that she cant get pregnant

पायल रोहतगी का छलका मां न बनने का दर्द, संग्राम सिंह बोले- प्यार से हर कमी को पूरा कर देंगे | lock upp payal rohatgi reveals that she cant get pregnant

Payal Rohatgi
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट का रियलिटी शो 'लॉक अप' जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है। शो में कंटेस्टेंट्स बनकर पहुंचीं पायल रोहतगी अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। पायल ने शो में अपनी लाइफ के कई सीक्रेट्स खोले हैं। हाल ही में लॉक अप में पायल रोहतगी फूट फूट कर रोई।

 
मां न बनने का दर्द पायल रोहतगी के आंखों से आंसू बनकर छलक रहा था। सालों से जिस तकलीफ को पायल मन में दबाकर रखी हुई थी। वो लॉक अप के चार दीवारों के बीच अपने चाहनेवालों के सामने पायल ने जाहिर किया और रोती रहीं। 
 
ये सब देखकर उनके मंगेतर और कॉमन वेल्थ चैंपियन हैवी वेट पहलवान संग्राम सिंह मानो अपने भावनाओं को रोक नहीं पाए। नेशनल टीवी पर अपने प्यार को रोता देख, संग्राम सिंह बहुत भावुक हो गए और उन्होंने एक बयान जारी किया, जिसमे उन्होंने कहा, पायल और मैं एक दूसरे को 12 सालों से जानते हैं। वो एक बहुत सशक्त महिला और एक बेटी हैं। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा हैं। जिंदगी के उतार चढ़ाव में हम हमेशा एक दूसरे का साथ देते रहे हैं और आगे भी देते रहेंगे।
 
संग्राम सिंह ने कहा, मैंने उनसे बेइंतहा प्यार किया हैं। चाहे कोई भी हालात हो मैं हमेशा उसका साथ दूंगा। अगर वो मां नही बन सकती तो क्या हुआ, इसका मतलब ये नही की मैं कही और शादी कर लूं। ऐसा कभी नही हो सकता। मुझे उसमे कोई कमी नहीं दिखाई देती। मेरे लिए वो एक संपूर्ण जीवन संगिनी हैं। हम प्यार से हर कमी को पूरा कर देंगे।
 
बता दे कि कुछ ही दिन पहले फैमिली एपिसोड में संग्राम लॉक अप के अंदर गए थे जिसे देख पायल रो पड़ी थीं। संग्राम ने वहा जाकर बाकी कैदियों के खेल की तारीफ भी की और पायल का हौसला भी आफजाई किया था। संग्राम सिंह का ये मानना हैं कि इस वक्त लॉक अप में जो सबसे मजबूत खिलाड़ी हैं वो पायल ही हैं, जो फिनाले के रेस में जाकर ट्रॉफी अपने नाम कर सकती हैं। पायल और संग्राम सिंह इस साल जुलाई में शादी के बंधन में बंध सकते हैं, जिसका खुलासा हाल ही में संग्राम सिंह ने किया था।
 
अगला लेख
'हिंदी विवाद' में कूदे कर्नाटक के नेता, अजय देवगन से बोले- हिंदी न राष्ट्रभाषा थी और न रहेगी...