अमिताभ बच्चन के साथ काम कर चुके एक्टर अरविंद राठौड़ का निधन
Photo - Facebook
खबरों के अनुसार अरविंद राठौड़ कुछ महीने पहले कोरोना पॉजिटिव हो गए थे और उसके बाद कमजोरी के चलते बिस्तर पर ही थे। अरविंद की शादी नहीं हुई थी और वह अपने भतीजे की बहू और उनके बेटे के साथ रहते थे।
एक्टिंग में आने से पहले अरविंद एक फोटो जर्नलिस्ट के तौर पर काम करते थे। राज कपूर ने उन्हें फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में एक छोटा सा रोल दिया था। उन्होंने जॉनी मेरा नाम, बदनाम फरिश्ते, कोरा कागज, सलाम मेमसाब समेत कई फिल्मों में काम किया था।
अरविंद राठौड़ अमिताभ बच्चन की फिल्म अग्निपथ और खुदा गवाह में अहम किरदार में नजर आए थे। अरविंद ने बॉलीवुड में काम छोड़ने के बाद मुंबई भी छोड़ दिया था। वह अहमदाबाद में रह रहे थे।
