सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #BoycottSitaareZameenPar, इस वजह से यूजर्स कर रहे आमिर खान की फिल्म का विरोध
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सितारे जमीन पर' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म से आमिर ने करीब 3 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। वहीं सोशल मीडिया पर फिल्म को मिला-जुला रिएक्शन मिला है।
इसी बीच सोशल मीडिया पर 'बॉयकॉट सितारे जमीन पर' भी ट्रेंड करने लगा है। इससे पहले आमिर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर भी बॉयकॉट की मांग उठी थी। इसका असर फिल्म पर पड़ा था और यह फ्लॉप साबित हुई थी। अब 'सितारे जमीन पर' को लेकर चले बॉयकॉट की मांग को लेकर मेकर्स परेशान हो सकते हैं।
आइए जानते हैं आखिर 'सितारे जमीन पर' को लेकर आखिर बॉयकॉट की मांग क्यों उठ रही है। कई यूजर्स इसे बकवास फिल्म बता रहे हैं। लोग फिल्म का विरोध करते हुए आमिर खान की पुरानी गलतियां गिना रहे हैं। एक यूजर ने कहा, 'एकदम पैसा बर्बाद, बॉलीवुड को बॉयकॉट कर देना चाहिए।'
बता दे कि 'सितारे जमीन पर' साल 2007 में रिलीज हुई 'तारे जीमन पर' की सीक्वल है। यह स्पैनिश फिल्म 'चैम्पियन्स' की रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन आरएस प्रसन्ना ने किया है। फिल्म में 10 नए एक्टर्स अरौश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर को पेश किया गया है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें