1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Aamir Khan hints at playing Lord Krishna in his dream project Mahabharat

अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत में यह किरदार निभाना चाहते हैं आमिर खान, बोले- मैं उनसे प्रेरित हूं...

Aamir Khan dream project
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वह इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'सितारे जमीन पर' को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं आमिर खान लंबे समय से अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' को लेकर भी चर्चा में हैं। 
 
हाल ही में आमिर खान ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि वह महाभारत में कौन साथ रोल निभाना चाहते हैं। एबीपी लाइव को दिए इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने कहा, महाभारत फिल्म मेरा सपना है, लेकिन यह बहुत मुश्किल भी है। महाभारत आपको कभी गिरने नहीं देगा, लेकिन आप इसे कभी गिरा न दें। इसी वजह से मैं बहुत ध्यान से काम कर रहा हूं।
 
आमिर ने कहा, जैसे ही मेरी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ रिलीज हो जाएगी, उसके बाद मैं महाभारत पर काम करूंगा। मैं इस प्रोजेक्ट में अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहा हूं क्योंकि यह बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है इसीलिए मैं ज्यादा नहीं बोलूंगा।
 
जब आमिर से पूछा गया कि वह अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट में किस किरदार को निभाना चाहेंगे। इस पर उन्होंने कहा, मुझे कृष्ण का किरदार बहुत ही ज्यादा आकर्षित करता है। मैं उनसे प्रेरित हूं। तो यह एक ऐसा किरदार है जो मुझे वास्तव में पसंद है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
लेपर्ड प्रिंट मोनोकिनी में पूनम पांडे का वाइल्ड अंदाज, सिजलिंग तस्वीरों से मचाया तहलका