1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. aamir khan gauri spratt wedding pali hill home preparations

61 साल की उम्र में तीसरी शादी करने जा रहे आमिर खान, भारी बारिश के बीच घर रोशनी और फूलों से सजा

Aamir Khan wedding
बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान एक बार फिर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आमिर खान 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी रचाने जा रहे हैं। उनकी शादी को लेकर उनके फैंस और सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है।
 
भारी बारिश के बीच सज रहा है 'पाली हिल' का आशियाना
मुंबई में इस समय मानसून की भारी बारिश हो रही है, लेकिन मौसम की यह बेरुखी भी शादी की तैयारियों को नहीं रोक सकी। आमिर खान के बांद्रा स्थित 'पाली हिल' आवास से कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, जहां घर को खूबसूरत लाइट्स और फूलों से सजाया जा रहा है। 
 
भारी बारिश और वॉटरलॉगिंग के बीच वाटरप्रूफ टेंट लगाए जा रहे हैं और वर्कर्स रेनकोट पहनकर तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। घर पर मेहमानों के आने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है, जहां हाल ही में आमिर की बहन को भी स्पॉट किया गया।

 
सेलेब्रिटीज की भव्य और डेस्टिनेशन शादियों के चलन से इतर, आमिर खान ने इस शादी को पूरी तरह निजी रखने का फैसला किया है। खबरों के मुताबिक, आमिर स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज करेंगे। शादी में केवल 100 से 150 करीबी लोग ही शामिल होंगे। इसमें दोनों परिवारों के अलावा फिल्म इंडस्ट्री से आमिर के बेहद पुराने दोस्त जैसे आशुतोष गोवारिकर और राजकुमार संतोषी के शामिल होने की उम्मीद है।
 
खबरों की मानें तो इस शादी के बाद किसी भी तरह के बड़े बॉलीवुड रिसेप्शन का आयोजन नहीं किया जाएगा। दोपहर में सिर्फ एक खास लंच रखा गया है, जिसके मेन्यू में आमिर और गौरी की पसंद के खास व्यंजन शामिल किए गए हैं।
 
इस शादी की सबसे खूबसूरत बात यह है कि इसमें आमिर और गौरी के बच्चे पूरी तरह शामिल और खुश हैं। आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता से उनके बच्चे जुनैद खान और इरा खान, साथ ही किरण राव से उनका बेटा आजाद राव खान इस शादी का हिस्सा बनेंगे। वहीं, गौरी स्प्रैट का भी पहली शादी से एक बेटा है, जो इस जश्न में मौजूद रहेगा।
कौन हैं गौरी स्प्रैट?
गौरी स्प्रैट का जन्म बेंगलुरु में एक बहुसांस्कृतिक परिवार में हुआ था। वह फैशन, ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। वह मशहूर ग्रूमिंग ब्रांड BBlunt की को-ओनर और मैनेजर रह चुकी हैं। इसके अलावा वह आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ भी कुछ क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स में जुड़ी रही हैं।
 
आमिर और गौरी एक-दूसरे को लगभग 25 सालों से जानते हैं। सालों पहले बेंगलुरु में एक कॉमन कनेक्शन के जरिए उनकी मुलाकात हुई थी, लेकिन बाद में दोनों का संपर्क टूट गया। समय के साथ जब वे दोबारा मिले, तो उनकी पुरानी दोस्ती प्यार में बदल गई। आमिर ने पिछले साल अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर पहली बार गौरी को मीडिया से मिलवाया था।
 
आमिर खान ने पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी, जिससे उनका 2002 में तलाक हो गया। इसके बाद साल 2005 में उन्होंने किरण राव से शादी की, लेकिन 16 साल बाद 2021 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। आमिर के दोनों पूर्व पत्नियों के साथ आज भी बेहतरीन और सम्मानजनक संबंध हैं। अब 61 वर्ष की उम्र में आमिर अपनी जिंदगी का यह नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'लुटेरा' के 13 साल: रणवीर सिंह का सबसे शांत लेकिन सबसे गहरा रोल आज भी खास