सम्बंधित जानकारी
- जब नीना गुप्ता ने शाहरुख खान और करण जौहर को कह दिया था 'मतलबी', बेटी मसाबा से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
- जूही चावला ने जय मेहता के साथ धूमधाम से शादी करने से इनकार कर दिया था इनकार, सास ने रद्द कर दिए 2000 निमंत्रण कार्ड
- मुंबई की बारिश बनी आफत: उर्वशी ढोलकिया की कार पर गिरा विशालकाय पेड़, देखिए वीडियो
- ब्लैक शिमरी टॉप और डेनिम में पलक तिवारी ने ढाया कहर, सिजलिंग अदाओं से उड़ाए फैंस के होश
- दीपिका कक्कड़ की बीमारी का बेटे रुहान पर भावुक असर, शोएब इब्राहिम ने व्लॉग में बयां किया दर्द
फराह खान अली ने बताया क्यों टूटा था बॉबी देओल संग रिश्ता, क्या नीलम कोठारी थीं वजह?
बॉलीवुड गलियारों में सितारों के लिंक-अप और ब्रेकअप की खबरें नई नहीं हैं। अक्सर सालों पुराने किस्से अचानक सुर्खियों में आ जाते हैं। ऐसा ही कुछ इस समय बॉलीवुड के 'लॉर्ड बॉबी' यानी बॉबी देओल के साथ हो रहा है। अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'ऐल्फा' में दमदार भूमिका निभाने वाले बॉबी देओल इस समय अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा बटोर रहे हैं।
सालों से फिल्मी गलियारों में यह अफवाह उड़ती रही है कि बॉबी देओल और मशहूर ज्वेलरी डिजाइनर फराह खान अली (रितिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की बहन) के रिश्ते में दरार की वजह 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस नीलम कोठारी थीं। अब करीब 40 साल बाद खुद फराह खान अली ने एक इंटरव्यू में इस त्रिकोणीय प्रेम कहानी के पीछे का पूरा सच उजागर कर दिया है।
वरिष्ठ पत्रकार विक्की लालवानी को दिए एक इंटरव्यू में फराह खान अली ने बॉबी देओल के साथ अपने गुजरे दिनों की यादें साझा कीं। फराह ने बताया कि जब वे दोनों एक-दूसरे के करीब थे, तब उनकी उम्र बेहद कम थी। फराह ने कहा, हम चाइल्डहुड स्वीटहार्ट्स थे। मुझे उन पर बहुत बड़ा क्रश था और उन्हें मुझ पर।
फराह ने कहा, लेकिन वह रिश्ता वैसा बिल्कुल नहीं था, जैसा आज के समय में लोग 'डेटिंग' को समझते हैं। उस वक्त मैं 16 साल की थी और बॉबी 17 साल के थे। यह आज से लगभग 40 साल पुरानी बात है, तब जिंदगी बहुत अलग हुआ करती थी। हम बस एक-दूसरे का हाथ पकड़ते थे और लव लेटर्स लिखा करते थे। इससे ज्यादा हमारे बीच कुछ नहीं था।
क्या नीलम कोठारी की वजह से हुआ था ब्रेकअप?
लंबे समय तक यह दावा किया जाता रहा कि जब बॉबी देओल और फराह खान साथ थे, तभी बॉबी की जिंदगी में नीलम कोठारी की एंट्री हुई, जिससे फराह और नीलम के रिश्ते में भी कड़वाहट आ गई। इस अफवाह पर विराम लगाते हुए फराह खान अली ने बेहद बेबाकी से जवाब दिया।
उन्होंने कहा, यह बात पूरी तरह से गलत है। नीलम मेरी बेहद पक्की दोस्त हैं। वह बॉबी की जिंदगी में तब आईं, जब मेरा और बॉबी का रिश्ता पूरी तरह से खत्म हो चुका था। इसलिए यह कहना कि नीलम ने हमारा घर तोड़ा या ब्रेकअप कराया, बिल्कुल गलत होगा। मैं एक बेहद स्पष्टवादी इंसान हूं और मैंने जिंदगी में ऐसा कुछ नहीं किया जिसका मुझे पछतावा हो।
तान्या देओल और बॉबी को मानती हैं अपना परिवार
बॉबी देओल ने अपनी जिंदगी में लंबा सफर तय किया है। नीलम कोठारी के साथ भी उनका रिश्ता लगभग 5 साल तक चला, जिसके बाद 1990 के शुरुआती दशक में दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए थे। इसके बाद बॉबी की जिंदगी में तान्या देओल आईं, जिनसे उन्होंने शादी की। आज इस कपल के दो बेटे हैं—आर्यमन और धरम, जिनमें से आर्यमन जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं।
फराह खान अली ने बताया कि आज बॉबी और उनकी पत्नी तान्या देओल उनके लिए परिवार की तरह हैं। वे दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब हैं और वह बॉबी को अपनी जिंदगी में खुश देखकर बेहद खुश हैं। गौरतलब है कि फराह ने खुद 1999 में डीजे अकील से शादी की थी, लेकिन 2023 में यह कपल कानूनी रूप से अलग हो गया।
