1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. रश्मिका मंदाना: साउथ से बॉलीवुड तक हिट पर हिट देने वाली सुपरस्टार

rashmika mandanna superstar who gives hit after hit from south to bollywood | रश्मिका मंदाना: साउथ से बॉलीवुड तक हिट पर हिट देने वाली सुपरस्टार

Rashmika Mandana
रश्मिका मंदाना ने अपनी शानदार एक्टिंग और मासूमियत भरी मुस्कान से न केवल साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी खास जगह बना ली है। दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपनी पहचान बनाने के बाद, उन्होंने हिंदी सिनेमा में भी लगातार हिट फिल्में दी हैं। उनकी एक्टिंग और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है।
 
पुष्पा से बनी पहचान
पुष्पा और पुष्पा 2 की हिंदी बेल्ट में रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद रश्मिका की पहचान बन गई। दोनों फिल्मों में अल्लू अर्जुन के दबदबे के बावजूद रश्मिका अपनी एक्टिंग और चार्म से दर्शकों को याद रह जाती है। इन फिल्मों के बाद हिंदी प्रोड्यूसर का ध्यान भी रश्मिका की ओर गया।  

 
बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री
रश्मिका मंदाना ने 2022 में ‘गुडबाय’ से बॉलीवुड में कदम रखा, जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता के साथ काम किया। इसके बाद उनकी दूसरी हिंदी फिल्म ‘मिशन मजनू’ थी, जिसमें उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बेहतरीन अभिनय किया। हालाँकि, उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ से मिली। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को दर्शकों और समीक्षकों से खूब सराहना मिली।
 
हाल ही में रश्मिका की फिल्म छावा रिलीज हुई है जिसमें वे विक्की कौशल के साथ नजर आई हैं। फिल्म में उन्हें संभाजी महारा की पत्नी का ऐतिहासिक किरदार निभाने को मिला है और रश्मिका ने इस रोल में अपनी छाप छोड़ी है। 

 
एक्टिंग स्किल्स और ऑन-स्क्रीन चार्म
रश्मिका की एक्टिंग की सबसे बड़ी खासियत उनकी नैचुरल एक्सप्रेशन और इमोशनल डायलॉग डिलीवरी है। वे रोमांटिक, एक्शन और इमोशनल सीन को बखूबी निभाती हैं। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस इतनी दमदार होती है कि वे अपने किरदार में पूरी तरह से ढल जाती हैं। यही कारण है कि उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है।

 
हिट के बाद हिट, अब बारी ‘सिकंदर’ की!
रश्मिका मंदाना के हिंदी सिनेमा में कदम रखने के बाद से उनकी हर फिल्म चर्चा में रही है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अब वह बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ अपनी अगली फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आएंगी। यह फिल्म 2025 में रिलीज होगी और इसे ए.आर. मुरुगदोस डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में सलमान और रश्मिका की जोड़ी पहली बार साथ आएगी, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।


 
रश्मिका का सुनहरा भविष्य
साउथ से लेकर बॉलीवुड तक, रश्मिका मंदाना का फिल्मी करियर ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है। उनकी हर फिल्म में कुछ नया और अलग देखने को मिलता है। उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिससे यह साफ है कि वह आने वाले समय में बॉलीवुड में और भी बड़ी ऊंचाइयों को छूने वाली हैं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
मुगल ए आजम के निर्माण में के. आसिफ को करना पड़ा था काफी दिक्कतों का सामना, 10 साल में बनी थी फिल्म