बुधवार, 16 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. Karishma Kapoor, happy birthday, husband of karishma kapoor
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 25 जून 2021 (11:59 IST)

करिश्मा कपूर ने जब किया था अपने पति के कारनामों का भंडाफोड़

करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर की वैवाहिक जीवन बहुत खराब रहा। पति संजय कपूर से उनके रिश्ते इतने खराब हो गए कि करिश्मा ने उनके बारे में सार्वजनिक रूप से भला-बुरा कहा। इस रिश्ते को उन्होंने संभालने की बहुत कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई। आखिरकार तलाक लेकर उन्होंने इस रिश्ते से मुक्ति पाई। आइए जानते हैं तब उन्होंने अपने पति के बारे में क्या-क्या कहा था। 
  • करिश्मा के अनुसार उनके 4 महीने की बेटे के तबियत खराब थी, जिसके कारण वह पति के साथ यूके ट्रिप पर नहीं जा सकी। इससे संजय बेहद नाराज हुए और अकेले ही चले गए। बाद में करिश्मा यूके पहुंचीं तो संजय रात-रात भर गायब रहते थे। उन्हें अपने बेटे की तबियत से कोई लेना-देना नहीं था। उनके लिए गोल्‍फ खेलना ज्यादा महत्वपूर्ण था। 
  • हनीमून के दौरान ही करिश्मा के सामने संजय अपने भाई के साथ यह चर्चा कर रहे थे कि करिश्मा कितने पैसे ला सकती हैं। इससे करिश्मा चकित रह गईं।
  • एक बार संजय ने करिश्मा से अपनी मां द्वारा दी गई ड्रेस पहनने को कहा। चूंकि करिश्मा प्रेग्नेंट थीं इसलिए वह ड्रेस उन्हें फिट नहीं हो रही थी। यह देख संजय बेहद नाराज हो गए। उन्होंने अपनी मां को करिश्मा को थप्पड़ लगाने के लिए कहा। 
  • संजय अक्सर करिश्मा से दुर्व्यवहार करते थे। मारपीट भी करते थे। चोट के निशान करिश्मा मेकअप के सहारे छिपाती थी। संजय की मां की इसमें मौन स्वीकृति थी। 
  • करिश्मा के अनुसार वे अपने पति के लिए महज एक ट्रॉफी थीं और यह शादी उनके लिए ट्रॉफी जीतने समान था। 
  • शादी के पहले भी संजय ने करिश्मा की मां बबीता से बदतमीजी की‍ थी। इससे करिश्मा ने शादी नहीं करने का निर्णय ले लिया था, लेकिन बाद में उन्हें मना लिया गया।
  • रणधीर कपूर इस शादी से कभी खुश नहीं थे। रणधीर के अनुसार उनका दामाद कितना अय्याश है ये बात पूरी दिल्ली जानती है।
ये भी पढ़ें
अजय देवगन बनाएंगे तेलुगु हिट नंदी का हिंदी रीमेक