1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. happy birthday saira banu and dilip kumar love story

happy birthday saira banu and dilip kumar love story

Saira Banu
saira banu birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो 23 अगस्त को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। सायरा बानो को अभिनय कला विरासत में मिली थी। उनकी मां नसीम बानो एक स्टेज और फिल्म एक्ट्रेस थीं। कम उम्र में ही सायरा पढ़ाई करने के लिए लंदन चली गई थीं और अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने भारत लौटने का फैसला किया।

 
सायरा बानो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही हैं। सायरा बानो ने दिलीप कुमार से 11 अक्टूबर 1966 में शादी की थी। जब सायरा की शादी हुई तब उनकी उम्र 22 साल और दिलीप कुमार की उम्र 44 साल थी। सायरा बानो और दिलीप कुमार साहब के बीच उम्र का फासला इतना था कि जब दिलीप साहब बॉलीवुड के सुपरस्टार बन चुके थे यंग सायरा ने मन ही मन उन्हें पसंद कर लिया था। 
 
सायरा के दो ही सपने थे एक तो अपनी मां की तरह प्रसिद्धी पाना और दूसरा दिलीप कुमार से शादी। सायरा महज 12 साल की रही होंगी जब पहली बार उन्हें दिलीप कुमार के लिए अपने दिल में मोहब्बत महसूस हुई। सायरा को दिल ही दिल पता था कि एक दिन वे ही दिलीप कुमार की पत्नी बनेंगी। 
 
फिल्म 'मुगले आजम' के प्रीमियर पर सायरा दिलीप साहब की एक झलक पाने को बेताब थीं लेकिन वे नहीं आए। लेकिन सायरा का दिल टूट गया। इसके कुछ ही वक्त बाद सायरा बानो ने हीरोइन के रूप में शम्मी कपूर के साथ फिल्म 'जंगली' से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा। 
 
Dilip Kumar, Saira Banu
सायरा की पहली मुलाक़ात दिलीप साहब से उनकी मां नसीम बानो की कोशिशों का नतीजा थी। दिलीप कुमार बॉलीवुड के बेताज बादशाह थे लेकिन पर्सनल जीवन में कुछ ठीक नहीं चल रहा था। हाल ही में वे खूबसूरत मधुबाला से अलग हुए थे। दिलीप कुमार की जिंदगी में सायरा से पहले कई रिश्ते पनपे और दम तोड़ चुके थे। सायरा भी दिलीप साहब की पत्नी बनने के पहले 'जुबली कुमार' राजेंद्र कुमार के प्यार में पड़ चुकीं थीं। 
 
सायरा की मां नसीब बानो को अपनी बेटी और राजेंद्र कुमार के इस रिश्ते से खासी दिक्कत थी क्योंकि राजेंद्र कुमार शादीशुदा थे और सायरा का उनके साथ कोई भविष्य नहीं था। बेटी को इस तरह प्यार में पड़ा देख मां ने दिलीप साहब को सायरा को समझाने के लिए बुलाया। सायरा को समझाने आए दिलीप कुमार खुद सायरा को चाहने लगे। 
 
दिलीप कुमार ने अपनी ऑटोबॉयोग्राफी में बताया था कि कैसे उन्हें सायरा से मोहब्बत हुई। सायरा के जन्मदिन की पार्टी थी और इस पार्टी में दिलीप कुमार सायरा को देखते ही रह गए। जिसे बेहद कम उम्र समझ पर्दे पर बेमेल जोड़ी लगने के डर से दिलीप साहब फिल्म साथ करने से बच रहे थे आज उसे ही देखकर उनका नजर हटाने का मन नहीं किया। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
मैंने प्यार किया सिनेमाघरों में दोबारा हुई रिलीज, जानिए कैसे सलमान खान ने सेट किया है एवरग्रीन फैशन ट्रेंड